जयपुर

Weather Update : शीतलहर और घने कोहरे का मौसम अलर्ट, 23-24 दिसंबर को बारिश का Prediction

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट है कि राजस्थान के कई जिले शीतलहर और कोहरे की चपटे में आ गए हैं। 23—24 दिसंबर को ताजे पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश की संभावना बलवती हो रही है।
2 min read
weather_alert_10.jpg
Weather Alert

Weather Update : मौसम करवट ले रहा है। सर्दी अपने शबाब पर आ रही है। दिसम्बर माह का तीसरा हफ्ता शुरू है। राजस्थान के कई जिले शीतलहर और कोहरे की चपटे में आ गए हैं। माउंट आबू में दूसरे दिन रविवार को भी न्यूनतम तापमान फिर माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चारों तरफ बर्फ का आकृतियां दिख रही थी। सभी ठिठुर रहे हैं। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 23—24 दिसंबर को ताजे पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश की संभावना बलवती हो रही है। राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र पर प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब उत्तरी हरियाणा पर स्थित है।

एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आस-पास के क्षेत्र पर है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को 22 दिसंबर से प्रभावित करने की संभावना है। ऐसा होने पर हिमालय में सर्दी बढ़ेगी और उसका प्रभाव राजस्थान प्रदेश पर भी पड़ सकता है।



जयपुर का मौसम कल कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार शाम 5.30 बजे जयपुर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था। आसमान पर बादल छाए हुए थे। ठंडी तेज हवाएं चल रहीं थी। शाम को ठंड बढ़ गई। रातें कुछ ज्यादा ठंडी हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कल मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, Photo में देखें मनमोहक दृश्य

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मावठ की संभावना

श्रीगंगानगर में उत्तरी-पूर्वी हवा से इलाके में तापमान में गिरावट आने लगी है। इससे सर्दी का असर बढ़ा है। मौसम विभाग ने इसी सप्ताह प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इससे प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मावठ हो सकती है। साथ ही कोहरा भी छाने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ 22-23 दिसम्बर को सक्रिय होगा, पर इसका असर 25 दिसम्बर को मावठ के रूप में दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने जोधपुर व बीकानेर संभाग में मावठ की संभावना जताई है। मावठ के बाद सर्दी का असर बढ़ जाएगा।

माउंट आबू का तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से न्यूनतम तापमान फिर माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिस वजह से जगह-जगह ओस से बर्फ की परत जम गई। प्रदेश में 15 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान

चूरू - 6.4 डिग्री सेल्सियस
सीकर - 6.5 डिग्री सेल्सियस
अलवर - 6.8 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर - 3.9 डिग्री सेल्सियस
पिलानी (झुंझुनू) - 7 डिग्री सेल्सियस
सिरोही - 7.6 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर - 7.7 डिग्री सेल्सियस।

यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का नया Prediction, इन 2 दिन हो सकती है बारिश

Updated on:
18 Dec 2023 05:48 pm
Published on:
18 Dec 2023 05:44 pm