जयपुर

आयात शुल्क में नरमी, अमेरिका-चीन में सुलह!

चीन और अमेरिका के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के प्रभाव से भारत सहित अन्य देश भी अछूते नहीं हैं। इस व्यापारिक तनाव के बीच दोनों देशों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका और चीन की बड़ी कंपनियां इस बात पर जोर दे रही हैं कि आयात शुल्क में ढील दी जाए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 3:42 PM IST
आयात शुल्क में नरमी, अमेरिका-चीन में सुलह!
आयात शुल्क में नरमी, अमेरिका-चीन में सुलह!

पेइचिंग। चीन और अमेरिका के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के प्रभाव से भारत सहित अन्य देश भी अछूते नहीं हैं। इस व्यापारिक तनाव के बीच दोनों देशों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका और चीन की बड़ी कंपनियां इस बात पर जोर दे रही हैं कि आयात शुल्क में ढील दी जाए। चीन ने अमेरिका के उत्पादों की 16 श्रेणियों के ऊपर लगे शुल्क को हटाने की घोषणा की है। चीन ने यह घोषणा ऐसे समय की है, जब अमेरिका के साथ अगले महीने नए दौर की व्यापार वार्ता होने वाली है। सीमा शुल्क आयोग के अनुसार यह छूट 17 सितंबर से प्रभावी होगी। आयोग ने शुल्क के दायरे से निकलने वाले उत्पादों की दो सूची जारी की। इनमें समुद्री खाद्य उत्पाद तथा कैंसर के रोकथाम की दवाएं शामिल हैं।
अमेरिकी सरकार ने पहली बार क्रूड पर भी अतिरिक्त शुल्क लगा दिया। सितंबर की शुरूआत में ही चीन के कई सामानों पर 15 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क प्रभावी हो गया है। हालांकि इससे अमेरिका में कपड़े, जूते, खेल का सामान और कई इलेक्ट्रिक आइटम महंगे हो गए। इस कदम से ट्रंप सरकार की अर्थव्यवस्था को भी झटका लगने का खतरा है। अमेरिका के इस कदम के बाद चीन ने भी जवाब में अमेरिकी आयात पर अतिरिक्त शुल्क मढ़ दिया। ट्रंप ने कहा था कि चीन से बातचीत होती रहेगी, लेकिन शुल्क में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। ट्रेड वॉर का असर चीन की जीडीपी और मुद्रा पर भी पड़ रहा है। पिछली तिमाही में चीन की विकास दर पिछले 27 वर्षों में सबसे कम रही। इससे बेरोजगारी में भी वृद्धि हुई है। 2018 में चीन में 4.9 प्रतिशत बेरोजगारी थी, जो कि अब 5.3 प्रतिशत हो गई है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर