जयपुर

शराब के पैसे को लेकर झगड़े में पति ने पत्नी की सिर पर हथौड़े मारकर की हत्या

रामनगरिया के श्रीकिशनपुरा इलाके में रहने वाले दंपत्ति में शराब के पैसों को लेकर हुए झगड़े में पति ने हथौड़े से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jun 16, 2024

रामनगरिया के श्रीकिशनपुरा इलाके में रहने वाले दंपत्ति में शराब के पैसों को लेकर हुए झगड़े में पति ने हथौड़े से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शराब पीकर बस्ती में घूमने चला गया। शाम को पड़ोसी ने पूछा तो बोला उसे सल्टा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कृष्ण उर्फ गोपाल बैरवा (39) श्री किशनपुरा कच्ची बस्ती जगतपुरा का रहने वाला हैं। आरोपी कृष्ण गोपाल, पत्नी पूजा व दो बेटों के साथ रह रहे थे।
14 जून को दोनों बेटे वाटिका में बहन के घर गए हुए थे। इधर दोनों पति-पत्नी ही थे। कृष्ण गोपाल शराब पीने का आदि हैं, जो कई बार शराब के नशे में होने कारण काम भी नही जाता था। शराब के पैसों की बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। इससे गुस्साए कृष्ण ने हथौड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को तलाश करने के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
16 Jun 2024 10:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर