जयपुर

सर्दी में AI से पूछ रहे लोग क्या खाएं, क्या छोड़ें, इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं ?

• •
Dec 02, 2025
Feature image

Desi Immunity: जयपुर. देश के सबसे भरोसेमंद एआई ने आज सर्दियों के लिए ऐसा डाइट चार्ट जारी किया कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। #WinterDietByAI ट्रेंड कर रहा है। लोग स्क्रीनशॉट लेकर वॉलपेपर बना रहे हैं और दादी-नानी भी WhatsApp यूनिवर्सिटी में इसे फॉरवर्ड कर रही हैं। एआई का फरमान आ गया है सर्दी में ये खाओ, वरना ठंड लगेगी और इम्यूनिटी भाग जाएगी। सर्दियों में क्या खाएं, क्या नहीं अब इनका जवाब एआई दे रहा है।
ठंड बढ़ते ही शरीर को ज्यादा ऊर्जा और गर्माहट की जरूरत होती है, इसलिए पोषण विशेषज्ञ सर्दियों में देशी घी, गुड़, सूखे मेवे, तिल, मूंगफली और बाजरा-ज्वार जैसे मोटे अनाज को रोज़मर्रा की डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं।

एआई ने हरी झंडी दिखाई (रोज खाओ, जितना मन करे)

  • गाजर का हलवा घी वाला, बदाम डालकर
  • तिल-गुड़ के लड्डू घर के बने
  • अदरक-गुड़-घी की चाय सुबह-शाम
  • सरसों का साग, मक्के की रोटी मक्खन लगाकर
  • बादाम, अखरोट, किशमिश, मुनक्का
  • देसी घी की 2-3 चम्मच रोज (एआई बोला"डरो मत, ये दवा है")
  • अजवाइन-हींग की चाय पेट साफ रहेगा
  • हल्दी-दूध रात को
  • चुकंदर-गाजर-अनार का जूस
  • देशी मुर्गी का सूप (एआई ने खास तौर पर कहा "बोन ब्रॉथ पीयो, हड्डियां लोहे की हो जाएंगी")
  • गाजर, चुकंदर, मूली, शलजम, शकरकंद, हरी पत्तेदार सब्जियां, आंवला, संतरा
  • अदरक, हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी
  • देसी घी, गुड़, तिल, मेवे, मूंगफली

एआई ने लाल झंडी दिखाई ये चीजें देखते ही भागो

  • आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, ठंडा दही
  • मैदे की ब्रेड, पिज्जा, बर्गर
  • बाहर का छोला-भठूरा, पानी-पूरी
  • सुबह खाली पेट नींबू-पानी
  • रात को सलाद
  • ज्यादा कॉफी सर्दियों की हेल्दी आदतेंदिनभर थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी और सूप पीते रहें। नियमित टाइम पर खाना, हल्की धूप और रोजाना वॉक पर ध्यान दें।

एआई का आखिरी संदेश (जो हर घर में पोस्टर बन रहा है)
सर्दी में शरीर को गर्मी चाहिए, घी चाहिए, मसाले चाहिए। डाइटिंग बाद में करना, पहले इम्यूनिटी बचाओ।

Updated on:
02 Dec 2025 03:32 pm
Published on:
02 Dec 2025 03:32 pm
Also Read
View All
Rajasthan News: पूर्व सांसद रतन सिंह के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुत्रवधू और पोते पर जहर देकर मारने के संगीन आरोप

राजस्थान में भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की आशंका, पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों में भारी आक्रोश, चुनाव बहिष्कार तक पहुंची बात

जयपुर वालों हो जाओ तैयार! पत्रिका महारास डांडिया महोत्सव 17-18 अक्टूबर को, 8 जगहों पर मिल रहे टिकट

जयपुर: खासा कोठी पुलिया हटाओ, जाम से मुक्ति दिलाओ; राजस्थान पत्रिका को एक दिन में सैकड़ों लोगों ने भेजे सुझाव

राजस्थान NEET UG Counseling: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें फुल, जानिए क्यों खाली रह गईं 1,039 प्राइवेट MBBS सीटें?