जयपुर

गली-मोहल्ले में बाइक सवार बदमाशों का कहर, दहशत में लोग

शहर में बाइक सवार बदमाशों का कहर लगातार जारी है। बदमाश आए दिन चेन तोड़ने की वारदात को अंजाम दे रहे है।
less than 1 minute read
May 19, 2023
photo_2023-05-19_15-04-02.jpg

जयपुर। शहर में बाइक सवार बदमाशों का कहर लगातार जारी है। बदमाश आए दिन चेन तोड़ने की वारदात को अंजाम दे रहे है। बजाज नगर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन तोड़ ले गए। महिला मंदिर से दर्शन करके घर लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में किसान मार्ग बरकत नगर निवासी प्रभा रानी जैन ने मामला दर्ज करवाया।

जिसमें बताया कि वह मधुवन कॉलोनी स्थित जैन मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा करने के बाद वह घर लौट रही थी। घर से करीब 150 मीटर दूरी पर बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

रैकी कर की वारदात
बाइक सवार बदमाश मंदिर और डेयरी पर आने जाने वाली महिलाओं पर नजर रखते हैं। रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते है। पुलिस का मानना है जिस तरह से बदमाशों ने वारदात की है उससे लगता है कि उन्होंने पहले रैकी की, इसके बाद चेन तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया।

Published on:
19 May 2023 03:24 pm
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत