19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / जयपुर: IAS शिखर अग्रवाल को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अब राज्य सरकार को तीन हफ्ते में पेश करना होगा जवाब

जयपुर: IAS शिखर अग्रवाल को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अब राज्य सरकार को तीन हफ्ते में पेश करना होगा जवाब

64 विला और कॉटेज खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 19 Nov 2026, 12:05 PM IST

IAS Shikhar AgarwaL

IAS शिखर अग्रवाल

जयपुर. अजबगढ़ रिसॉर्ट और विला-कॉटेज खरीद मामले में वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी आपराधिक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। अग्रवाल ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई और जांच की पूर्व स्वीकृति को चुनौती दी है। इस मामले में ACB पहले ही उनके खिलाफ FIR दर्ज कर चुकी है। जांच में पद के कथित दुरुपयोग, परिवार के सदस्यों के नाम पर विला खरीदने और एक निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।

मामले की सुनवाई जस्टिस अनिल कुमार उपमन की एकलपीठ में हुई। शिखर अग्रवाल ने याचिका में एसीबी की कार्रवाई और एफआइआर पर रोक लगाने की मांग रखी है । फिलहाल हाईकोर्ट ने इस मांग पर कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है और राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

क्या है 64 विला-कॉटेज खरीद का मामला?

दरअसल, करीब ढाई साल की अवधि में एक ही कंपनी से 40 विला और कॉटेज खरीदने का मामला सामने आया था। बाद में एसीबी की कार्रवाई में 24 विला और खरीदने का खुलासा हुआ है। इस खरीद में शिखर अग्रवाल के साथ उनके परिवार के सदस्यों के नाम भी सामने आए। मामले में आरोप है कि विला निर्धारित कीमत से कम दरों पर खरीदे गए और इसके जरिए कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

ACB ने शिखर अग्रवाल समेत कंपनी के निदेशकों पर दर्ज की FIR

हाईकोर्ट में मामला पहुंचने के बाद बुधवार को ACB ने शिखर अग्रवाल और गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। कंपनी के निदेशक मुकुन्द शरण गोयल और प्रबंध निदेशक संजय गोयल को भी आरोपी बनाया गया है। ACB की प्राथमिक जांच में आरोप सामने आए कि शिखर अग्रवाल ने अपने पद का कथित दुरुपयोग करते हुए परिवार के सदस्यों के नाम पर रियायती दरों पर विला खरीदे और कंपनी को फायदा पहुंचाया। इस मामले में उनकी पत्नी और IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर का नाम भी चर्चा में रहा, लेकिन ACB की FIR में उनका नाम शामिल नहीं किया गया।

तीन रिसॉर्ट में खरीदे गए 64 विला

ACB की जांच के अनुसार, शिखर अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने तीन अलग-अलग रिसॉर्ट में कुल 64 विला खरीदे थे।

उदयपुर के बूझड़ा रिसॉर्ट में: 3 अक्टूबर 2023 को शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम पर 10-10 विला खरीदे गए। हर विला की कीमत 15 लाख रुपए बताई गई। बाद में इन विला को कंपनी को लीज पर दे दिया गया।

अलवर के अजबगढ़ रिसॉर्ट में: 27 मार्च 2026 को अग्रवाल, उनकी पत्नी, बेटों और सास-ससुर के नाम पर 20 विला खरीदे गए। इनकी कीमत 14 लाख से 16.50 लाख रुपए के बीच थी। ACB का आरोप है कि ये कीमतें डीएलसी दर से करीब 3.5 से 4.5 लाख रुपए कम थीं, जबकि दूसरे खरीदारों को इसी रिसॉर्ट में विला डीएलसी दर से करीब छह लाख रुपए अधिक में बेचे गए। इससे कंपनी को करीब दो करोड़ रुपए का अनुचित लाभ पहुंचने का आरोप है।

जयपुर रिसॉर्ट में: 15 अक्टूबर 2026 को शिखर अग्रवाल के बेटों के नाम पर 24 विला खरीदे गए। प्रत्येक विला की कीमत 11 लाख रुपए बताई गई, जबकि विवरणिका में इनकी कीमत 59 लाख रुपए थी। ACB ने इस खरीद में भी करीब 3.5 करोड़ रुपए की अनियमितता का आरोप लगाया है।