जयपुर

निर्दलीय विधायक बलजीत यादव काले कपड़ों में लोगों के साथ कस्बे में लगाने लगे दौड़…देखिए वीड़ियो उन्होंने ऐसा क्यों किया

निर्दलीय विधायक बलजीत यादव काले कपड़ों में लोगों के साथ कस्बे में लगाने लगे दौड़...
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2023, 12:15 PM IST
निर्दलीय विधायक बलजीत यादव काले कपड़ों में लोगों के साथ कस्बे में लगाने लगे दौड़...पढ़िए उन्होने ऐसा क्यों किया
निर्दलीय विधायक बलजीत यादव काले कपड़ों में लोगों के साथ कस्बे में लगाने लगे दौड़...पढ़िए उन्होने ऐसा क्यों किया

जयपुर. बहरोड के निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने रविवार सुबह 8:30 बजे अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर हिण्डोली कस्बे में काले कपड़े पहन कर स्थानीय लोगों के साथ दौड़ लगाई । इस दौरान उन्होने लोगों की मांग को लेकर अपनी आवाज उठाने के लिए लोगों के साथ इलाके में दौड़ते हुए चर्चा भी की। इस दौरान लोगों ने उनके वीड़ियो बनाकर वायरल भी किए।

विधायक बलजीत यादव सुबह यादव हिण्डोली पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगाों ने उनका स्वागत भी किया। इसके बाद उन्होने वहां धान मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को बेरोजगारों को रोजगार देना चाहिए, वही तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण सहित 14 सूत्री कार्यक्रमों पर भाषण दिया। इसके बाद कस्बे के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यादव के साथ युवाओं ने धान मंदिर से दौड़ लगाई जो बस स्टैंड, तहसील रोड होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचे। जहां पर शहीद स्मारक पर फूलमाला चढ़ाकर नमन किया उसके बाद कार्यक्रम समाप्त किया गया।

Updated on:
26 Mar 2023, 12:15 PM IST
Published on: