जयपुर

Indian Railway ने ट्रेनों में बढ़ाए कोच, लंबी वेटिंग से मिलेगा छुटकारा

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चार ट्रेनों में अस्थाई तौर पर कोच बढ़ाए हैं। दरअसल, लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है।
less than 1 minute read
Aug 25, 2022
ट्रेनों में बढ़ाए कोच, लंबी वेटिंग से मिलेगा छुटकारा
ट्रेनों में बढ़ाए कोच, लंबी वेटिंग से मिलेगा छुटकारा

जयपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चार ट्रेनों में अस्थाई तौर पर कोच बढ़ाए हैं। दरअसल, लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 18213/18214, दुर्ग-अजमेर-दुर्ग रेलसेवा में दुर्ग से 4 से 25 सितंबर तक एवं अजमेर से 5 से 26 सितंबर तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी के कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 18207/18208, दुर्ग-अजमेर-दुर्ग रेलसेवा में दुर्ग से 5 सितंबर से 26 सितंबर तक एवं अजमेर से 6 सितंबर से 27 सितंबर तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे में अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 20843/20844, बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर रेलसेवा में बिलासपुर से 5 से 27 सितंबर तक एवं भगत की कोठी से 8 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एक थर्ड एसी श्रेणी के कोच में अस्थाई रूप से बढ़ोतरी की गई है। वहीं, गाड़ी संख्या 20845/20846, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा में बिलासपुर से एक सितंबर से 29 सितंबर तक एवं बीकानेर से 4 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एक थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे को बढ़ाया गया है।

Published on:
25 Aug 2022 05:39 pm
Also Read
View All
जयपुर की नाबालिग लड़की को किडनैप करके ले गया 20 साल का युवक, 3000KM पीछा करने के बाद बिहार से पुलिस ने किया दस्तयाब

राजस्थान के 309 निकायों में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी तय, दावेदारों को फोन से सूचना, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

राजस्थान निकाय चुनाव: टिकट वितरण से पहले BJP-कांग्रेस में घमासान, पूर्व MLA ने दिखाई चप्पल, 2 दिग्गज हुए आमने-सामने

बड़ी राहत: पत्रिका के खुलासे के बाद राजस्थान के बिजली संयंत्रों को मिला कोयला, कैप्टिव खदानों सहित 22 रैक उपलब्ध

जयपुर में 30 लाख रुपए की चोरी, रक्षाबंधन मनाने ससुराल गया परिवार, सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर, टूटे मिले ताले