जयपुर

महंगाई राहत कैम्प : 5.81 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी , चिरंजीवी में रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ के पार

महंगाई राहत कैम्प कामयाबी का इतिहास रच रहे हैं।
less than 1 minute read
May 27, 2023
CM Ashok Gehlot Big Gift
CM Ashok Gehlot Big Gift

जयपुर।
महंगाई राहत कैम्प कामयाबी का इतिहास रच रहे हैं। राहतों का सिलसिला हर दिन सफलता के नए सोपान अर्जित कर रहा है। कैम्पों में मिल रही महंगाई से राहत की गारंटी को लेकर आमजन का उत्साह बरकरार है। शुक्रवार शाम तक 1.27 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों के माध्यम से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि 5.81 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके हैं। वहीं, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.01 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। वहीं, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 44.38 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 74.34 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 8.39 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 82.71 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जबकि, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 50.72 लाख, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.97 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 41.37 लाख एवं मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 73.43 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Published on:
27 May 2023 01:07 pm