जयपुर

लोकपरिवहन बसों की जांच, उडऩदस्तों ने यात्रियों से पूछा टिकिट ज्यादा तो नहीं लिया

आरटीओ के उडऩदस्तों ने की 24 लोकपरिवहन बसों की जांच, नारायण सिंह सर्कल पर मचा बस संचालकों में हड़कंप  

less than 1 minute read
Jan 16, 2020

जयपुर। यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने के मामले में बुधवार को आरटीओ के उडऩदस्ते सक्रिय हो गए। नारायण सिंह सर्कल पर लोकपरिवहन बसों की जांच की गई। इतना ही नहीं परिवहन निरीक्षकों ने बसों में घुसकर यात्रियों से टिकट के बारे में पूछताछ की। इस मौके पर यात्रियों से जमकर लोकपरिवहन बस संचालकों की मनमानी की शिकायत की। इस मौके पर बसों के दस्तावेज भी जांचे गए।
दिनभर चले अभियान के दौराल दो दर्जन बसों के चालान बनाए गए।
इधर आरटीओ की कार्रवाई से लोकपरिवहन बस संचालकों में हड़कंप मच गया। बसें रूट बदल कर जयपुर से निकली। वहीं यात्रियों से बुधवार को सही किराया लिया गया।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका में बुधवार को यात्रीभार बढ़ा तो वसूला मनमाना किराया शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया। इसमें लोकपरिवहन बसों में मनमानी को उजागर किया गया था।
इधर आरटीओ राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि गुरुवार से लोकपरिवहन बसों के खिलाफ जांच अभियान शुरू किया गया है, यह नियमित रूप से जारी रहेगा। इसके अलावा यात्री आरटीओ में शिकायत कर सकता है, जिसका कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
16 Jan 2020 12:36 am
Also Read
View All

अगली खबर