7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में स्कूली बच्चों को ले जा रही जीप-बस में आमने-सामने की भिड़ंत, 2 मासूम गंभीर, मच गई चीख पुकार

Rajasthan School Vehicle Accident: गोविंदगढ़ के विजयनगर में स्कूली बच्चों से भरे दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में कई बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि दो बच्चों को गंभीर हालत में रेफर किया गया।

2 min read
Google source verification
Govindgarh accident news, Rajasthan school vehicle accident, student injury case Rajasthan, Banswara road accident, school bus collision Rajasthan, children injured accident, Rajasthan local accident news, road safety Rajasthan, jeep and bus collision, school transport safety, Rajasthan police investigation, minor children accident case, Chomu hospital referral case, village road accident Rajasthan, Rajasthan breaking news

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त जीप। फोटो- पत्रिका

गोविंदगढ़। स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के हस्तेड़ा के विजयनगर में सोमवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जीप में सवार आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घायलों को गोविंदगढ़ के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से चार बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो बच्चों को चौमूं रेफर किया गया। हादसे के दौरान बच्चों में चीख-पुकार मच गई, जिन्हें स्थानीय लोगों ने संभाला।

पुलिस ने बताया कि सुबह विजयनगर से स्कूल के बच्चों को लेकर एक जीप बधाल की ओर जा रही थी, वहीं लालासर स्थित एक अन्य स्कूल की बस सामने से बच्चों को लेकर आ रही थी। विजयनगर में सड़क के घुमाव पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार हादसे के समय दोनों वाहनों में 20 से अधिक बच्चे सवार थे।

पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे के दौरान बच्चों में अफरा-तफरी मच गई, जिन्हें स्थानीय निवासियों ने संभाला। स्कूल जा रही जीप में सवार आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ थाना और हस्तेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को गोविंदगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

परिजन भी चिकित्सालय पहुंच गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार बच्चों को छुट्टी दे दी गई, जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चौमूं के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद बस चालक बच्चों को लेकर स्कूल चला गया, जबकि जीप मौके पर क्षतिग्रस्त स्थिति में खड़ी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में विजयनगर निवासी मोनिका (16) पुत्री शंकर लाल जाट, अनुष्का (12) पुत्री शंकर लाल जाट, कपील (10) पुत्र शंकर लाल जाट, नव्या (13) पुत्री सुरेश कुमार जाट, जयंत (5) पुत्र बाबूलाल जाट, अक्षिता (10) पुत्री ओमप्रकाश जाट घायल हो गए। इनमें से मोनिका, अनुष्का, कपील और नव्या को छुट्टी दे दी गई, जबकि जयंत और अक्षिता को रेफर किया गया।

फिटनेस व इंश्योरेंस सही, पॉल्यूशन एक्सपायर

परिवहन विभाग के निरीक्षक बृजेश मीणा ने बताया कि विजयनगर हस्तेड़ा निवासी ओमप्रकाश जाट के नाम से जीप का रजिस्ट्रेशन है। सवारी जीप का फिटनेस और इंश्योरेंस वैध है, जबकि प्रदूषण प्रमाण-पत्र एक्सपायर हो चुका है। इस जीप से विजयनगर के आसपास के बच्चों को बधाल स्थित एक स्कूल ले जाया और लाया जाता था।

इनका कहना है

विजयनगर में टैगोर स्कूल लालासर और एक निजी स्कूल बधाल के बच्चों से भरी जीप में टक्कर हुई थी। पुलिस को इसकी सूचना चिकित्सालय से मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में दोनों स्कूल संचालकों और चालकों ने कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए थाने में लिखित में दिया है।

  • विनोद सांखला, थानाधिकारी गोविंदगढ़

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग