जयपुर

IPL 2023: एसएमएस स्टेडियम में आज होगा राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुकाबला

IPL 2023: राजस्थान में आईपीएल 2023 की शुरूआत आज से होने जा रही है। आईपीएल का पहला क्रिकेट मैच आज जयपुर में होने जा रहा है।

2 min read
Apr 19, 2023
sms-stadium
फाइल फोटो: पत्रिका

जयपुर। राजस्थान में आईपीएल 2023 की शुरूआत आज से होने जा रही है। आईपीएल का पहला क्रिकेट मैच आज जयपुर में होने जा रहा है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स व लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुकाबला होगा। एसएमएस स्टेडियम में शाम 7 बजे टॉस के साथ मैच की शुरुआत होगी। इससे पहले मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स की पूरी टीम जयपुर पहुंच गई है।

आमिर खान और धर्मेंद्र (सोर्स: X @filmfare)

फिलहाल दोनों ही टीम के खिलाड़ी होटल में आराम कर रहे हैं। पहली बार दर्शक बिना जालियों के खिलाड़ियों को सीधे मैदान पर खेलते हुए देख सकेंगे। इसके लिए आरसीए ने एसएमएस स्टेडियम में जालियों की जगह स्पेशल ट्रांसपेरैंसी ग्लास लगाए हैं। मैच से पहले स्टेडियम को पूरी तरह रिनोवेट किया गया है। इस बार स्टेडियम में कुर्सियों के रंग से लेकर घास की विशेष कटिंग की गई है।

If you can dream it, You can do it.If you can dream it, You can do it.If you can dream it, You can do it.If If you can dream it, You can do it.- Walt Disney


दर्शक क्षमता 4 हजार हुई कम
जयपुर में 27 हजार की दर्शकों की क्षमता वाले सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस बार सिर्फ 22 हजार 960 दर्शक ही आईपीएल मैच का लुफ्त उठा सकेंगे।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इस बार स्टेडियम में स्पेशल सीटिंग अरेंजमेंट किया गया है। जिसकी वजह से दर्शकों की क्षमता पहले के मुकाबले 4000 तक कम हुई है। इस वजह से इस बार पहले के मुकाबले कम दर्शक ही सीधा मैच देखेंगे।


खिलाडि़यों ने की प्रेक्टिस
मैच से पहले खिलाडि़यों की ओर से प्रेक्टिस की जा रही है। आईपीएल के रोमांच को बनाए रखने के लिए एसएमएस स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के अनुकूल तैयार किया जा रहा है।

TeamsMatchWinLossDrawPoints
Australia440048
South Africa431036
Sri Lanka210116
Pakistan211012
India944152

स्टेडियम में कुल 9 पिच हैं, जिनमें से 6 पिच टीमों की प्रैक्टिस के लिए हैं। 3 पिचों पर राजस्थान रॉयल्स के मैच होंगे। माना जा रहा है कि पिच को कुछ इस तरह तैयार किया जाएगा कि यहां बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। पिच पर गेंद बल्ले तक आसानी से आएगी। हालांकि गेंदबाजों को भी यहां अच्छा बाउंस मिलेगा। पिच पर घास भी छोड़ी जाएगी ताकि थोड़ी मदद तेज गेंदबाजों को भी मिले।


इस तरह से होंगे 5 मैच जयपुर में
19 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)27 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)


5 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)7 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)
14 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जयपुर (दोपहर 3:30 बजे)

स्टेडियम की बढ़ाई सुरक्षा
आईपीएल को देखते हुए एसएमएस स्टेडियम की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। भारी पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया है। एसएमएस स्टेडियम में बुधवार सुबह से ही पुलिसकर्मियों ने एंट्री करने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी है। बगैर पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वहीं पुलिस की ओर से संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। ताकी कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी अवांछनीय गतिविधि को अंजाम नहीं दे सके।

Updated on:
09 Dec 2025 03:40 pm
Published on:
19 Apr 2023 10:45 am