1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: अवैध खनन के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों पर फायरिंग, पांच को लगी गोली, पुलिस बल तैनात

Firing In Rajasthan: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अजीतपुरा-कुजेटा गांव में अवैध खनन के विरोध में चल रहे धरने के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना में पांच ग्रामीणों को गोली लगने सहित छह लोगों के घायल होने की सूचना है।

2 min read
Google source verification
Kotputli Behror firing

फायरिंग के बाद मची भगदड़। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

कोटपूतली। राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अजीतपुरा-कुजेटा गांव में अवैध खनन के विरोध में चल रहे धरने के दौरान सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों पर कथित तौर पर खनन माफियाओं ने गोलीबारी कर दी। घटना में पांच ग्रामीणों को गोली लगने की सूचना है, जबकि कुल छह लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

यह वीडियो भी देखें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में कथित अवैध खनन के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। दो दिन पहले प्रशासन की ओर से धरनास्थल पर लगाया गया टेंट हटवा दिया गया था। इसके बाद सोमवार को ग्रामीणों ने दोबारा धरना शुरू करने का प्रयास किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और कथित रूप से खनन माफियाओं की ओर से गोलीबारी कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गोलीबारी में घायल हुए लोगों को तत्काल स्थानीय लोगों की सहायता से कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इसके साथ ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कोटपूतली के पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र बुरड़क ने बताया कि कुजेटा-अजीतपुरा क्षेत्र में ग्रामीण अवैध खनन के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों की ओर से गोलीबारी किए जाने की सूचना मिली, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग