जयपुर

राजधानी जयपुर में कल से बदल जाएगी ‘बी टू बाइपास’ चौराहे की तस्वीर, जानें

जयपुर में बी टू बायपास चौराहे पर कल से यातायात व्यवस्था में बदलाव हो जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2024, 11:44 AM IST
Feature image

राजधानी जयपुर में बी टू बायपास चौराहे पर 30 मई से यातायात व्यवस्था में बदलाव हो जाएगा। टोंक रोड पर सीधे ही वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। मंगलवार को जेडीए अधिकारियों ने चौराहे का निरीक्षण किया। यहां पर जेब्रा लाइन, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य काम करवाए जा रहे हैं।

जेडीसी मंजू राजपाल ने बताया कि सड़क निर्माण और सिविल वर्क का काम पूरा हो चुका है। 300 मीटर का रास्ता खोल दिया जाएगा। इससे वाहन चालकों को जवाहर सर्कल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

ऐसी होगी व्यवस्था

-सांगानेर से दुर्गापुरा और दुर्गापुरा से सांगानेर की ओर आने के लिए वाहन चालक अंडरपास की छत से होकर गुजरेंगे।

-मानसरोवर से सांगानेर जाने वाले वाहन चालकों को अब भी जवाहर सर्कल का चक्कर लगाना पड़ेगा।

ये होगा फायदा

टोंक रोड पर सीधी आवाजाही न होने से शहर और सांगानेर से आने वाले वाहन पहले जवाहर सर्कल पर जाते हैं और वहां से आगे बढ़ते हैं। टोंक रोड पर सीधी आवाजाही शुरू होने से जवाहर सर्कल पर वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा।

तीन हिस्सों में होगा काम

पहले चरण में अंडरपास चालू किया गया। इससे टोंक रोड पर सीधे आवाजाही होगी। इसके बाद जुलाई में क्लोवर लीफ का काम पूरा होने के बाद यहां वाहन चालक बिना रुके सरपट निकल सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Good News: राजस्थान में स्टूडेंट्स को मिलेंगे फ्री टैबलेट, इस योग्यता के आधार पर शिक्षा विभाग करेगा वितरित

Updated on:
29 May 2024, 11:44 AM IST
Published on: