जयपुर

ससुराल आए जीजा ने दो नाबालिक का उठाया फायदा, अचानक पहुंच गई बड़ी बहन, ऐसा सबक सिखाया कि उड़ गए होश

Jaipur Crime News: लेकिन रात करीब एक बजे जीजा के पास वाले कमरे से अजीब आवाजें आने लगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2025, 1:24 PM IST
Feature image
प्रतिकात्मक फोटो

Jaipur News: राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। जयपुर के चित्रकूट थाने में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। मामला बेहद ही संवेदनशील है। यही कारण है कि थानाधिकारी जांच कर रहे हैं। पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज इस मामले के बाद नामजद आरोपी से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के यहां उनका दामाद आया था। दामाद ने गुपचुप शराब पी और फिर अपने ससुराल पहुंचा। पत्नी से विवाद हुआ तो पत्नी ने शांत रहने को कहा और दूसरे कमरे में सोने के लिए पति को भेज दिया। परिवार के और लोग भी अपने-अपने रूम में सोने चले गए। लेकिन रात करीब एक बजे जीजा के पास वाले कमरे से अजीब आवाजें आने लगी।

परिवार के एक सदस्य ने ये आवाजें सुनी तो अंदर जाकर देखा। पाया कि जीजा परिवार की दो नाबालिक बेटियों को धमकाकर उनके साथ गलत काम कर रहा है। वहां हड़कंप मच गया। पास वाले कमरे में सो रही बड़ी बहन को भी इसकी सूचना मिली तो वह कमरे में पहुंची। उसने अपने पति को धक्का मारा और उसे पीट दिया। बाद में परिवार के अन्य लोगों ने भी मारपीट की और उसके बाद जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Updated on:
25 May 2025, 1:24 PM IST
Published on: