25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pali: रात किचन में बर्तन गिरे तो समझा बिल्ली है… अंदर जाकर देखा तो सांसे थम गई, रौंगटे खड़े हो गए, मुंह से आवाज नहीं निकली…

Pali News: बाद में परिजनों को सूचना लगी तो बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 1 May 2025, 8:41 AM IST

सवेरे घर के बाहर जमा हुई भीड़, बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती

Rajasthan: राजस्थान में आए दिन लेपर्ड हमले के मामले सामने आ रहे हैं। जैसे-जैसे जंगलों में खाने के लिए शिकार कम हो रहा है वैसे-वैसे ही ये आबादी बस्तियों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि इंसान और लेपर्ड के संघर्ष में मौतें तक हो रही हैं। इसी तरह का ताजा मामला अब पाली जिले से सामने आया है। पाली में एक लेपर्ड घर की किचन में जा घुसा। वहां बर्तन गिरे तो परिवार के बुजुर्ग ने अंदर जाकर संभाला। लेपर्ड देखते ही उनके पैर मानों बंध गए, इतना डर गए कि शरीर जड़ हो गया। बाद में लेपर्ड ने हमला कर दिया। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में काफी मशक्कत के बाद लेपर्ड को काबू किया जा सका।

दरअसल पाली जिले के जैतारण तहसील के गांव बेरा लवारड़ी का यह पूरा मामला है। मंगलवार रात गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग अपने परिवार के साथ अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान चुपके से मादा लेपर्ड घर में घुस गई। किचन तक जा पहुंची। खाने की तलाश में किचन में भी कुछ नहीं मिला। लेकिन इस दौरान बर्तन गिरने से आवाज हुई। किचन के पास ही कमरे में बैठे बुजुर्ग ने जब अंदर जाकर देखा तो वहां लेपर्ड से सामने हो गया।

यह भी पढ़ें: सीमेंट के बोरे उतारते-उतारते शिक्षक बन गया मजदूर, रेखाराम ने लिखी मेहनत की नई परिभाषा

लेपर्ड ने हमला कर दिया और फिर भाग छूटा। बाद में परिजनों को सूचना लगी तो बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। कल बुधवार को इस बारे में जोधपुर वन विभाग रेंज को सूचना दी गई। पाली और जोधपुर वन विभाग टीम ने मिलकर आखिर कल शाम को लेपर्ड काबू किया। उसे कर पिंजरे में बंद किया गया। उसके बाद वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें: सीरियल किलर का कबूलनामा, प्राईवेट पार्ट काटे क्योंकि… नशे और मांस का जबरदस्त शौकीन