जयपुर

बंद कमरे में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला, रहने वाली महिला अपनी बेटियों सहित भागी

जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके का मामला, शनिवार शाम आया था प्रॉपर्टी डीलर, रविवार को कमरे के बाहर से कुंदी लगाकर रहने वाली महिला बेटियों सहित भागी

less than 1 minute read
बंद कमरे में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला, रहने वाली महिला अपनी बेटियों सहित भागी

जयपुर. सांगानेर सदर थाना अंतर्गत शिव विहार कॉलोनी के एक मकान की छत पर बने कमरे में सोमवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर कालूराम जाट (52) का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। उक्त कमरे में बूंदी के नैनवां निवासी प्रसन्न देवी अपनी दो बेटियों के साथ किराए से रहती थी, जो रविवार सुबह घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी।

थानाधिकारी पूरणमल ने बताया कि शिकारपुरा स्थित टीबा की ढाणी निवासी कालूराम शनिवार शाम को प्रसन्न देवी के कमरे पर आया था। प्रसन्न देवी शादी समारोह में पुड़ी बेलने का काम करती है और कालूराम ने ही उसको यहां पर किराए से कमरा दिलवाया था।

रविवार सुबह करीब दस ग्यारह बजे महिला अपनी दोनों बेटी के साथ कमरे का गेट बंद कर चली गई थी। सोमवार सुबह मकान मालिक का बेटा छत पर गया और कमरे का गेट खुला देखकर वहां चला गया। कमरे में कालूराम का शव देखकर उसने अन्य परिजन को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था। चौबीस घंटे पहले उसकी मौत होने की आशंका जताई गई। थानाधिकारी पूरणमल ने बताया कि महात्मा गांधी हॉस्पिटल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। वहीं किराए से रहने वाली महिला की तलाश की जा रही है।

Published on:
05 Jun 2023 09:17 pm
Also Read
View All