जयपुर

Jaipur Harmada Accident : आरोपी चालक ने कबूला, हां- मैंने नशे में दौड़ाया डम्पर, लोगों को कुचला, पुलिस ने कराई परेड

Jaipur Harmada Accident : जयपुर के राजावास के लोहा मंडी हादसे में डंपर से 14 लोगों को कुचलने वाले चालक कल्याण मीणा ने खुद स्वीकार किया कि उसने ही इन स्थानों पर वाहनों को टक्कर मारी और लोगों को कुचल दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2025, 12:56 PM IST
जयपुर के राजावास के लोहा मंडी हादसे का आरोपी चालक व अन्य। फोटो पत्रिका

Jaipur Harmada Accident : जयपुर के राजावास के लोहा मंडी हादसे में डंपर से 14 लोगों को कुचलने वाले चालक कल्याण मीणा को गुरुवार को पुलिस घटनास्थल पर तस्दीक करवाने लेकर पहुंची। इस दौरान चालक ने खुद स्वीकार किया कि उसने ही इन स्थानों पर वाहनों को टक्कर मारी और लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी का लाइसेंस व वाहन के दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं।

लोहा मंडी से लेकर बैनाड़ तक हुई आरोपी की परेड

पुलिस ने लोहा मंडी से लेकर बैनाड़ तक आरोपी की परेड कराई, जिसमें कल्याण मीणा ने बताया कि उसने तीन जगह शराब पी, लेकिन नशा उतरने के बाद दो जगह चंदवाजी और बढ़ारना में फिर शराब का सेवन किया। साथ ही यह भी स्वीकार किया कि उसने यहां वाहनों को टक्कर मारी और लोगों को कुचला।

रक्त के नमूने लिए गए थे, पर रिपोर्ट अभी नहीं मिली

थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने बताया कि आरोपी को एसएमएस अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। चालक के अन्य नशा सामग्री लेने के संबंध में रक्त के नमूने लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट अभी मिली नहीं।

अब जांच कंपनी प्रबंधन की ओर

आरोपी कल्याण मीणा एक रोडी मिक्सर कंपनी में कार्यरत है। छुट्टी से लौटने पर कंपनी का नियमित चालक अनुपस्थित था, ऐसे में किसी कर्मचारी ने उसे ही डंपर की चाबी सौंप दी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि किसकी लापरवाही से एक नशे में धुत व्यक्ति को भारी वाहन सौंपा गया।

Updated on:
7 Nov 2025, 12:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप