जयपुर

‘मुख्यमंत्री भी चाहें तो 2 साल तक नहीं हटा सकते’, मेयर पति का ऑडियो वायरल

हैरिटेज निगम में सियासी लड़ाई बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील का एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें वे एक व्यक्ति से बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान सुशील गुर्जर ने यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री भी चाहें तो महापौर को दो वर्ष तक नहीं हटा सकते।

less than 1 minute read
Sep 01, 2023

जयपुर. हैरिटेज निगम में सियासी लड़ाई बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील का एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें वे एक व्यक्ति से बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान सुशील गुर्जर ने यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री भी चाहें तो महापौर को दो वर्ष तक नहीं हटा सकते। ऐसा माना जा रहा है कि यह ऑडियो उस समय का है, जब महापौर को हटाने की कवायद चल रही थी।

ऑडियो में ये
युवक: आप निश्चिंत रहो। हम दोनों की ओर से कोई दिक्कत नहीं है। भाभी सा का नुकसान है तो हम चुप हो जाते हैं। हम दोनों आपसे मिल लेंगे।
यह भी पढ़ें : AAO को प्रताड़ित करने के मामले में झुंझुनूं SDM को किया APO, नया वीडियो वायरल


सुशील: ये रूल है, शहजाद भाई भी बोल रहे थे। मुख्यमंत्री भी चाहें तो दो साल तक हटा नहीं सकते। कितना भी अल्प बहुमत आ जाए। मैं कॉपी भेज दूंगा।
युवक: इस बात पर तो आप जाओ ही मत।
सुशील: शहजाद भाई बार-बार ब्लैकमेल करते हैं।
यह भी पढ़ें : अब इस मामले में बर्खास्त मंत्री राजेन्द्रसिंह गुढ़ा से पुलिस कर सकती है पूछताछ

Published on:
01 Sept 2023 08:49 am
Also Read
View All