जयपुर

मंदिर माफी की 12 बीघा भूमि पर बसा रहे अवैध कॉलोनी

जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए मंदिर माफी की करीब 12 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी (Jaipur JDA Illegal colony Action) बसाने का प्रयास विफल किया गया। जोन-12 में बिंदायका फाटक के पास ग्राम पिंडलोई में मंदिर माफी की करीब 12 बीघा भूमि पर ग्रेवल सडकों को जेसीबी मशीनों व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर अवैध कालोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
less than 1 minute read
• •
Jul 03, 2021
मंदिर माफी की 12 बीघा भूमि पर बसा रहे अवैध कॉलोनी
मंदिर माफी की 12 बीघा भूमि पर बसा रहे अवैध कॉलोनी

मंदिर माफी की 12 बीघा भूमि पर बसा रहे अवैध कॉलोनी
- जेडीए ने कार्रवाई कर कॉलोनी बसाने का प्रयास किया विफल
- बिंदायका फाटक के पास पिंडलोई में कार्रवाई

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए मंदिर माफी की करीब 12 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी (Jaipur JDA Illegal colony Action) बसाने का प्रयास विफल किया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन-12 में बिंदायका फाटक के पास ग्राम पिंडलोई में मंदिर माफी की करीब 12 बीघा भूमि पर अवैध कालोनी बसाने के लिए बनाई गई ग्रेवल सडकों को जोन-12 के राजस्व व तकनिकी स्टाफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीनों व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर अवैध कालोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
जेडीए ने जोन 5 में राज नगर महारानी फार्म के पास द्रव्यवती नदी के किनारे खाली पड़ी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल का निर्माण करने पर कार्रवाई की। जेडीए दस्ते ने निर्माण में उपयोग में लिए जा रहे औजारों को जब्त कर अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया।

Published on:
03 Jul 2021 09:43 pm