15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : अतर सिंह भड़ाना पर नया अपडेट, डीजीपी से वासुदेव देवनानी ने ली जानकारी, कहा- सख्त कार्रवाई हो

Atar Singh Bhadana News : पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डीजीपी राजीव कुमार शर्मा से जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं, नरैना थाने में संघ प्रचारक के साथ मारपीट की घटना के संबंध में भी डीजीपी से जानकारी ली गई है।
2 min read
Google source verification
atar singh bhadana vasudev devnani rajasthan dgp update uvss Inauguratie

Rajasthan : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी। फोटो - DIPR

Atar Singh Bhadana News : जयपुर। पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं, नरैना थाने में संघ प्रचारक के साथ मारपीट की घटना के संबंध में भी डीजीपी से जानकारी ली गई है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा बना रहे। संघ प्रचारक से जुड़े मामले में सरकार आवश्यक कार्रवाई कर चुकी है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार को विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए स्थापित अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (यूवीएसएस) के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने रिमोट से बटन दबाकर इस प्रणाली की शुरुआत की। लोकसभा सचिवालय की तर्ज पर स्थापित इस व्यवस्था पर 1.06 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसे विधानसभा के प्रवेश द्वार संख्या 6, 7 और 8 पर लगाया गया है।

उन्नत वायरलेस सेट व्यवस्था का भी किया अवलोकन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई प्रणाली से परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों के निचले हिस्से की जांच करने और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में उन्नत वायरलेस सेट व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

ऐसे काम करेगा सुरक्षा सिस्टम

यूवीएसएस में विशेष कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, तस्वीरें लेने वाले उपकरण, डिस्प्ले स्क्रीन और विश्लेषण के लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे वाहन के निचले हिस्से की तस्वीरें लेकर स्क्रीन पर देखी जा सकेंगी। सुरक्षा कर्मी उन हिस्सों की जांच कर सकेंगे, जिन्हें सामान्य तरीके से देखना कठिन होता है। प्रणाली की उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार तस्वीरों, जांच विवरण और प्रवेश संबंधी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर इनका दोबारा अवलोकन भी किया जा सकेगा।