15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update 16 Oct : मौसम विभाग का ताजा अपडेट, 16 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना

Weather Update : मौसम विभाग का ताजा अपडेट है कि राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में 16 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
imd latest update rajasthan 16 oct jaipur bharatpur divisions rain

Weather Update : फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम के इस बदलाव में पश्चिमी विक्षोभ की बड़ी भूमिका है। आधा अक्टूबर बीत गया पर प्रदेश में कभी हल्की सर्दी की दस्तक होती है तो कभी बहुत गर्मी महसूस होती है। पर बीते तीन चार दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है। जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार 16 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। आज 15 अक्टूबर को राजस्थान के उत्तरी व पूर्वी भागों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। उपरोक्त के प्रभाव से आज 15 अक्टूबर को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग व आस-पास के जिलों में मध्यम से तेज मेघगर्जन, के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। यही नहीं इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 KMPH रहने की संभावना है। वहीं आज जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।

जयपुर में शाम को बदला मौसम

जयपुर में शाम को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। पिंक सिटी के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट की संभावना है। जयपुर का शाम 6 बजे तापमान करीब डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज संभावना है कि देर रात एक बार फिर तेज बारिश का झोंका, तेज हवा के साथ आए।

गजसिंहपुर में 55 MM सर्वाधिक बारिश दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में गजसिंहपुर, श्रीगंगानगर में 55 MM सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्मतम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस डबोक में दर्ज किया गया है।

आगामी दो सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान

प्रथम सप्ताह के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा हुई। वहीं द्वितीय सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।
आगामी दो सप्ताह के लिए अधिकतम तापमान पूर्वानुमान (16 अक्टूबर- 29 अक्टूबर 2026)
1- प्रथम सप्ताह व द्वितीय सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य के आस-पास रहने की संभावना है।
आगामी दो सप्ताह के लिए न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान (16 अक्टूबर- 29 अक्टूबर 2026)
1- प्रथम सप्ताह व द्वितीय सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य आस-पास रहने की संभावना है।

औसत से 59 प्रतिशत कम दर्ज की गई औसत वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह के दौरान पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई तथा पूर्वी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य में पिछले सप्ताह के दौरान दीर्घावधि वर्षा के औसत से 59 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।
पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में वर्षा की स्थिति निम्न प्रकार है - वर्षा 9 अक्टूबर 15 अक्टूबर 2026
उपखंड/ राज्य - वास्तविक वर्षा (मिमी) - सामान्य वर्षा (मिमी) -सामान्य से विचलन (%)
राजस्थान - 1.1 - 2.7 - -59
पूर्वी राजस्थान - 0.1 - 4.7 - -99
पश्चिमी राजस्थान - 1.9 - 1.2 - 64

किसानों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष कृषि सलाह जारी की है। जिसके तहत आगामी 48 घंटे के दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में पककर तैयार, खुले आसमान में पड़ी फसलों तथा कृषि-अनाज मंडियों में भी खुले आसमान में रखे अनाज व जिंसों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग