Rajasthan Schools : राजस्थान में सरकारी स्कूलों के लिए बड़ी न्यूज। स्कूल टीचर, छात्र-छात्राएं और अभिभावक अलर्ट हो जाएं। शुक्रवार 16 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों का टाइम बदल रहा है। 16 अक्टूबर से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नई शीतकालीन समय-सारिणी लागू की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के आदेशानुसार राज्य के सभी एक पारी वाले स्कूलों में मय परिवर्तन की डेट में संशोधन किया गया है। शिक्षा विभाग के संशोधित निर्देशों के अनुसार, प्रदेश के एक पारी में संचालित होने वाले सरकारी स्कूलों का समय 16 अक्टूबर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। वहीं, 15 अक्टूबर तक इन विद्यालयों में सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिक्षण कार्य संचालित रहा है।