जयपुर

Jaipur: गेम के नशे ने कर्जे में डुबाया तो आया खौफनाक आइडिया , UP से दोस्तों को बुलाया और दे दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम

Crime Due To Debt In Online Gaming: गिरोह का सरगना कन्हैया मौर्य सहित अन्य डकैत ऑनलाइन गेस खेलते थे जिसके कारण वे कर्जे में डूब गए थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कन्हैया पर 2 लाख और राहुल पर 4 लाख रुपए का कर्जा था।

2 min read
Jun 28, 2025
डकैती डालने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार (फोटो: पत्रिका)

Jewellery Shop Robbers Arrested: बजाज नगर थाना पुलिस ने अर्जुन नगर अंडरपास के पास दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में डाका डालने पहुंचे गिरोह का खुलासा कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डकैती की साजिश रचने वाले सरगना ने ऑनलाइन गेम में कर्जा होने पर यूपी से दोस्तों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कन्हैया मौर्य (21) गाजियाबाद (उप्र) हाल भगवती नगर प्रथम महेश नगर, गाजियाबाद निवासी राहुल यादव (21) और शिवम प्रजापति को बापर्दा और रितिक भारती (24), सुदेश कुमार (19) और संदीप (21) को गिरफ्तार किया है। एसीपी (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया कि 16 जून को बजाज नगर स्थित अर्जुन नगर अंडरपास के पास एक ज्वैलरी शॉप पर नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने वारदात का प्रयास किया। मगर ज्वैलर हिमत दिखाकर डकैतों से भिड़ गया जिससे वे भाग छूटे। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर डकैतों का रूट मैप तैयार कर बदमाशों को दबोच लिया।

रेंटल कार से की थी वारदात

थानाप्रभारी सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि गिरोह का सरगना कन्हैया मौर्य सहित अन्य डकैत ऑनलाइन गेस खेलते थे जिसके कारण वे कर्जे में डूब गए थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कन्हैया पर 2 लाख और राहुल पर 4 लाख रुपए का कर्जा था। इसके कारण डकैतों ने वारदात के लिए जयपुर जंक्शन स्थित कार्यालय से रेंट पर कार ली थी। रेंटल कार ऑफिस से जानकारी जुटाने के बाद आरोपियों को गाजियाबाद में दबोच लिया।

दो डकैत कर रहे थे रैकी, एक चालक बनकर बैठा था

कन्हैया, राहुल और शिवम ज्वैलर की दुकान में घुसे थे। जबकि दो डकैत सुदेश व संदीप ज्वैलर की दुकान के पास किराने की दुकान पर बैठकर ज्वैलरी शॉप की रैकी कर रहे थे। ग्राहक नहीं होने की सूचना के बाद ही तीनों आरोपी अंदर घुसे थे। वहीं एक अन्य डकैत रितिक कार चालक की भूमिका में बैठा था। पुलिस ने ज्वैलर की दुकान में घुसे तीनों डकैतों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पीड़ित से उनकी शिनात करवाई जाएगी।

Published on:
28 Jun 2025 07:58 am
Also Read
View All

अगली खबर