जयपुर

Jaipur Low Floor Bus के 2 कंडक्टर क्यों गए Home Isolation में, कारण जानिए

- Corona Positive व्यक्ति ने की लो फ्लोर में यात्रा, कंडक्टर होम आइसोलेशन में- लो फ्लोर बस के 2 और चालक-परिचालकों को आइसोलेशन की सलाह
2 min read
• •
Updated: 22 Mar 2020, 11:11 AM IST
Low floor bus
Low floor bus

जयपुर। कोराना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच फ्लोर बसों के 2 कंडक्टर्स को 14 दिन के होम आइसोलेशन में रखा गया है। जयपुर में कोरोना पॉजीटिव पाए गए एक रोगी ने लो फ्लोर बस में यात्रा की थी। इसके बाद लो फ्लोर बस के एक कंडक्टर को 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि लो फ्लोर बस के एक अन्य परिचालक को भी 14 दिन के होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, 2 अन्य स्टाफ को 3 दिन और 7 दिन के होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

जेसीटीएसएल एम्पलॉइज यूनियन का दावा है कि कोरोना वायरस पॉजीटिव पाए गए फागी के व्यक्ति ने लो फ्लोर बस में यात्रा की थी। कोरोना पॉजीटिव पाए गए व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह ग्रीन लो फ्लोर बस में गोपालपुरा से एसएमएस अस्पताल तक यात्रा की थी। एसएमएस अस्पताल की जांच में उस व्यक्ति को कोरोना पॉजीटिव पाया गया। बाद में जब लो फ्लोर के परिचालक ने एसएमएस अस्पताल में जांच करवाई, तो उसे 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। लो फ्लोर बस के एक अन्य परिचालक को भी 14 दिन के होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, लो फ्लोर बस के 2 और चालक परिचालक भी संदेह के दायरे में है।

बस के बाकी यात्रियों का क्या

कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति ने जिस लो फ्लोर बस में यात्रा की थी, उस बस में कुछ और लोगों ने भी यात्रा की थी। ऐसे में अब चुनौती उन लोगों की पहचान करना है, जो उस बस में सवार थे। क्योंकि बस में सवार लोगों की पहचान करना मुश्किल है। लो फ्लोर बस में यात्रा करने वालों का कोई डेटा नहीं होता है। ऐसे में उस बस में सवार लोगों की पहचान करना मुश्किल है, जिसमें कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति ने यात्रा की थी।

Bus Staff के पास Bus-Sanitizers तक नहीं

गंभीर लापरवाही ये है कि जयपुर सिटी ट्रांंसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने लो फ्लोर ड्राइवर और कंडक्टर्र्स को मास्क और सेनेटाइजर्स तक मुहैया नहीं करवाए। जबकि भीड़भरी लो फ्लोर बसों में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बना रहा। लो फ्लोर बसों के कर्मचारी सेनेटाइजर्स और मास्क के लिए 2 बार ज्ञापन भी दे चुके थे। इसके बावजूद जेसीटीएसएल प्रबंधन लापरवाही बरतता रहा।

Published on: