जयपुर

छिपकली भगाने कमरे में बुलाकर नौकरानी से बलात्कार, अश्लील फोटो खींच दी धमकी

एक गोदाम में काम करने वाली नौकरानी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Sep 21, 2024

राजधानी जयपुर में दौलतपुरा थाना अंतर्गत एक गोदाम में काम करने वाली नौकरानी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नौकरानी के पति ने गोदाम मालिक प्रेम सिंघला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि, वह 15 सितंबर को मध्यप्रदेश स्थित गांव गया था और 16 सितंबर को गोदाम पर पत्नी काम कर रही थी। वह अकेली थी, तभी गोदाम मालिक वहां आ गया और कार्यालय में छिपकली आ जाने का बहाना कर पत्नी को उसे भगाने के लिए बुला लिया।

पत्नी कार्यालय में गई तो उसे पकड़ लिया। पत्नी ने विरोध किया तो मारपीट कर बलात्कार किया और मोबाइल में अश्लील फोटो खींच लिए। घटना के बारे में किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। परिवादी गांव से लौटा तो पत्नी ने आपबीती बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
21 Sept 2024 07:19 am
Also Read
View All

अगली खबर