जयपुर

दिवाली पर जयपुर के 150 वार्डों में सफाई का बड़ा खेल! 3 हजार कर्मचारी लगाने थे, हजार भी नहीं पहुंचे

Jaipur Diwali Cleaning: दिवाली पर जयपुर के 150 वार्डों में 3 हजार अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने थे, लेकिन कई वार्डों में कर्मचारी पहुंचे ही नहीं। 2.94 करोड़ रुपए के सफाई ठेके पर सवाल उठे हैं।
3 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 11:25 AM IST
jaipur diwali cleaning
दिवाली पर 150 वार्डों में 20-20 सफाईकर्मी लगाने का प्लान फाइलों में सिमटा

अश्विनी भदौरिया

जयपुर. दिवाली पर शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने 150 वार्डों में 3000 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने की योजना बनाई थी। हर वार्ड में 20 कर्मचारी लगाने और एक महीने का खर्च 1.96 लाख रुपए तय किया गया। इसके लिए कुल 2.94 करोड़ रुपए का प्रावधान था। भाजपा बोर्ड शहर की सफाई के लिए तैयार था, लेकिन पूरी व्यवस्था में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। पत्रिका पड़ताल में सामने आया कि कहीं पार्षद पूरे महीने कर्मचारियों का इंतजार करते रहे तो कहीं केवल पांच-सात कर्मचारी ही पहुंचे। भाजपा के करीब 15 पार्षदों से बातचीत में एक भी पार्षद ने अपने वार्ड में पूरे 20 कर्मचारी पहुंचने की पुष्टि नहीं की। कांग्रेस पार्षदों ने तो एक भी अतिरिक्त कर्मचारी नहीं मिलने का आरोप लगाया है। निगम ने सभी 13 जोन में ठेका प्रक्रिया पूरी की, लेकिन कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं करवाई। अभियांत्रिकी शाखा के अधिकारी टेंडर करने तक ही अपनी जिम्मेदारी बता रहे है। कर्मचारियों की तैनाती और उपस्थिति सत्यापित करने का जिम्मा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों (सीएसआई) और स्वास्थ्य निरीक्षकों (एसआई) पर डाल रहे हैं। दूसरी ओर, पार्षदों का कहना है कि बार-बार मांगने के बावजूद कर्मचारी नहीं मिले। ऐसे में सवाल है कि ठेकेदारों की निगरानी किसने की? तय संख्या में कर्मचारी नहीं पहुंचने की सूचना उच्चाधिकारियों तक क्यों नहीं पहुंचाई गई?

जनप्रतिनिधि की नाराजगी

एक माह पहले 20 सफाईकर्मी का भरोसा मिला था, लेकिन एक भी नहीं आया। एक्सईएन से लेकर सीएसआई तक फोन किए, लेकिन जवाब नहीं मिला।
- जितेंद्र शर्मा, पार्षद, वार्ड-93

सीएसआइ ने अतिरिक्ताक्षर करवा लिए, लेकिन पूरे महीने एक भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। अब अधिकारी बात करने से बच रहे हैं।
-रवींद्र सिंह शेखावत, पार्षद, वार्ड-28

जिम्मेदारों के जवाब

भुगतान से पहले सत्यापन करेंगे यदि वार्ड में कर्मचारी नहीं लगे हैं तो उनका भुगतान भी नहीं होगा। भुगतान से पहले सीएसआई और पार्षद सत्यापन करेंगे। इसके बाद ही फाइल आगे बढ़ेगी। पार्षदों को भी सत्यापन प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
-सोनू चौधरी, एक्सईएन, सिविल लाइन्स

हमारा काम टेंडर प्रक्रिया पूरी करना था, जो हमने समय पर कर दिया। आगे की जिम्मेदारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षकों की है। सफाईकर्मियों को वार्ड़ों में लगाना व उनका सत्यापन करना उन्हीं का काम है।
-योगेश कुमावत, एक्सईएन, हवामहल-आमेर जोन

कई वार्डों में पांच से सात ही सफाईकर्मी पहुंचे। पार्षदों की ओर से काम की गई, लेकिन कम रेट की वजह से रुचि नहीं दिखाई। एक महीने का ही प्रावधान किया है।
- सुबोध नादेश्वरी, एक्सईएन, आदर्श नगर

त्योहार की वजह से कर्मचारियों की उपलब्धता नहीं हो पाई। इसके चलते संबंधित फर्मों को नोटिस जारी किए हैं। कितने कर्मचारी आए और कितनों ने काम किया, इसका रिकॉर्ड रखना और सत्यापन करना सीएसआई का काम है।
-पीयूष श्रीवास्तव, एक्सईएन, मानसरोवर

हमारे किसी भी वार्ड में 20 सफाईकर्मी नहीं पहुंच पाए। जिन फर्मों को ठेके दिए गए थे, वे सफाईकर्मी उपलब्ध नहीं करवा सकीं। सीएसआई और एसआई की रिपोर्ट के आधार पर भुगतान किया जाएगा।
-विविध बड़ाया, एक्सईएन, विद्याधर नगर

'जांच के बाद भुगतान किया जाएगा'

त्योहारी सीजन और राशि कम होने की वजह से कर्मचारी नहीं मिले। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। जहां से शिकायतें आई, उनका निस्तारण भी किया गया। अभी तक किसी भी जोन में भुगतान नहीं हुआ है। जांच के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। जिन लोगों ने काम किया है, उन्हीं को भुगतान किया जाएगा।
-ओम कसेरा, आयुक्त, जयपुर नगर निगम

भाजपाई दे रहे मौन स्वीकृतिः कांग्रेस पार्षद

नगर निगम में विपक्ष में बैठे कांग्रेस के पार्षद इस मामले में खुलकर बोल रहे हैं। हालांकि, कई भाजपा पार्षद भी व्यवस्था से नाराज हैं, लेकिन निगम में अपनी पार्टी का बोर्ड होने के कारण खुलकर बोलने से बच रहे हैं।

अब भुगतान की फाइलों पर नजर

प्रत्येक वार्ड के लिए 1.96 लाख रुपए और 150 वार्डों के लिए कुल 2.94 करोड़ रुपए का प्रावधान था। हालांकि, अभी भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। अधिकारी काम के सत्यापन के बाद ही भुगतान करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि जिन वार्डों में कर्मचारी पहुंचे ही नहीं, वहां उपस्थिति और भुगतान का सत्यापन कैसे होगा?

Updated on:
18 Nov 2026, 11:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए BJP का बड़ा दांव, 30-32 जिलों में जीत का दावा; इन जिलों में फंस सकता है बहुमत का गणित

जयपुर स्थापना दिवस: 7 दशक से विकास यात्रा का सहभागी रहा राजस्थान पत्रिका, पढ़ें उन शख्सियतों की कहानी जिन्होंने दिलाई खास पहचान

जयपुर 300 साल बेमिसाल: तीन सदियों का सफर, हर दौर में नया जयपुर; इतिहास से निकलकर भविष्य का खाका खींच रहा शहर

Jaipur Foundation Day 2026: 300 साल पहले ही रच दिया था ‘स्मार्ट सिटी’ मॉडल, जानें गुलाबी नगरी की 5 अनूठी खूबियां

राजस्थान सरकार ने जारी की 90-A की प्रीमियम दरों की नई अधिसूचना, जानें जमीन का लैंड यूज बदलवाने पर कितना देना होगा शुल्क