18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर स्थापना दिवस: 7 दशक से विकास यात्रा का सहभागी रहा राजस्थान पत्रिका, पढ़ें उन शख्सियतों की कहानी जिन्होंने दिलाई खास पहचान

जयपुर की तीन सदियों की विकास यात्रा में राजस्थान पत्रिका ने सात दशक तक सजग प्रहरी की भूमिका निभाई। परकोटे की विरासत, रामगढ़ बांध, पर्यावरण और नागरिक अधिकारों के लिए अभियान चलाए। 70 से अधिक अभियानों के जरिए लाखों लोगों को जनभागीदारी से जोड़ा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 18 Nov 2026, 10:27 AM IST

jaipur 300th foundation day

जयपुर 300वां स्थापना दिवस (पत्रिका क्रिएटिव फोटो)

Jaipur Foundation Day News: गुलाबी नगरी जयपुर के तीन सौ साल के सफर में शहर ने जहां विकास के नए आयाम देखे हैं, वहीं राजस्थान पत्रिका ने अपनी सात दशक की यात्रा में परकोटे की विरासत बचाने से लेकर रामगढ़ बांध और अमानीशाह के प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित करने, मास्टर प्लान की पालना और नागरिकों के अधिकारों तक, विकास यात्रा में एक सजग प्रहरी और जनभागीदारी की सूत्रधार की भूमिका निभाई है। प्रदेशभर में जल संरक्षण, पर्यावरण, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, लोकतंत्र और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में 70 से अधिक अभियान चलाकर लाखों लोगों को जोड़ा गया है।

सुप्रीम कोर्ट बेंच की स्थापना (31 जनवरी, 1977)

जयपुर में हाईकोर्ट की बेंच फिर से स्थापित करने के लिए जनहित में वकीलों की ओर से आंदोलन चलाया जा रहा था। राजस्थान पत्रिका ने जयपुर और उसके आसपास के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए वकीलों के आंदोलन का समर्थन किया। राजस्थान पत्रिका ने 1976 में इस प्रयास को आगे बढ़ाया। अंततः 31 जनवरी, 1977 को जयपुर में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित हो गई।

प्रमुख पदाधिकारियों की फेहरिस्त और जनता की भागीदारी

मरते शहरों को संजीवनी

7 अप्रैल, 2004 को प्रधान संपादक गुलाब कोठारी के लेख को जनहित याचिका माना गया। इसके बाद उच्च न्यायालय ने योजना की सख्ती से पालना और शहरी नियोजन को लेकर ऐतिहासिक आदेश दिए।

रामगढ़ बांध बचाओ

शहर के अभियानों के लिए कभी लाइफलाइन रहा रामगढ़ बांध आज अव्यवस्थाओं और अवैध निर्माणों के चलते पानी को तरस रहा है। पत्रिका के अभियान के बाद अव्यवस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई।

परकोटे के बाजार बचाओ

परकोटे के बाजारों की पारंपरिक पहचान और एकसमान स्थापत्य को बचाने के लिए बरामदों में हुए अतिक्रमण और निर्माणों के खिलाफ यह मुहिम छेड़ी गई।

अन्य प्रमुख अभियान

मेरा शहर-मेरे मुद्दे

वैभव खोता परकोटा

द्रव्यवती को पुनर्जीवन

जमीन का दर्द

बरामदों के आगे फिर बरामदे

मकड़जाल से हाल बेहाल

बिटिया बचाओ

आपदा राहत और सामाजिक सरोकार

जिन्होंने गुलाबी नगरी को दिलाई खास पहचान

सवाई जयसिंह द्वितीय

(संस्थापक)

जब जल संकट बढ़ा, तब मैंने एक ऐसे खुले और वैज्ञानिक नगर का स्वप्न देखा, जो व्यापार, कला और ज्ञान का केंद्र बने। यह शहर केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि सदियों की समृद्धि का प्रतीक बना।

विद्याधर भट्टाचार्य

(मुख्य वास्तुकार)

शिल्पशास्त्र, वास्तु पुरुष मंडल और ग्रह-नक्षत्रों की खगोलीय गणनाओं को आधार बनाकर उन्होंने शहर की रूपरेखा तैयार की। नौ चौकड़ियों, चौड़ी सड़कों और वैज्ञानिक जल निकासी व्यवस्था के साथ बना यह शहर केवल राजसी वैभव का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति और मानवीय सुविधा के बीच अद्भुत संतुलन का उदाहरण है।

सर मिर्जा इस्माइल

(आधुनिक जयपुर के प्रणेता)

शहर का विस्तार करते समय उनका एक ही ध्येय रहा कि आधुनिकता की राह ऐसी हो, जो सवाई जयसिंह की मूल वास्तुकला और गुलाबी नगरी की गरिमा को धूमिल न होने दे।

व्यापार ने दी अलग पहचान

बाजार में धड़कता जयपुर, हर बाजार है कुछ खास

जयपुर की पहचान सिर्फ महलों और हवेलियों से नहीं, बल्कि बाजारों से भी है। रामगंज बाजार की स्थापना 1835 के बाद हुई। बाद में बापू बाजार और नेहरू बाजार जैसे बाजारों ने भी खरीदारी के नए विकल्प दिए। शुरुआती दौर में आभूषण, पारंपरिक वस्त्र, धातु के बर्तन और अन्य छोटे उत्पाद राजपरिवार तथा संपन्न परिवारों की जरूरतों से जुड़े थे। समय के साथ इनकी पहुंच आम आदमी तक हुई और अब देश-दुनिया में यहां के उत्पाद पहुंच रहे हैं।

जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल बताते हैं कि 60-65 साल पहले परकोटे में अनाज, सब्जी और फल मंडियों के साथ थोक, खुदरा और सेमी-होलसेल कारोबार होता था। दुकानों के बाहर थड़ियां रहती थीं। आभूषण दरी पर रखे जाते थे, हिसाब-किताब बहियों में लिखा जाता था और नकदी लकड़ी के गल्ले में रखी जाती थी।

बाजारों की पहचान

जौहरी बाजार: सोने-चांदी के आभूषण, रत्न, कुंदन और मीनाकारी।

किशनपोल: लकड़ी की कारीगरी, मूंज-बाण, सोने-चांदी की दुकानें और साइकिलों का बाजार।

त्रिपोलिया: चूड़ियां, पारंपरिक श्रृंगार और बर्तन।

चांदपोल: संगमरमर की कलाकृतियां, हस्तशिल्प और सजावटी वस्तुएं।

हल्दियों का रास्ता: ज्वैलरी, बुलियन और साग का थोक व्यापार।

बापू बाजार: मोजड़ी, चमड़े के उत्पाद, कपड़े और राजस्थानी हस्तशिल्प।

नेहरू बाजार: पारंपरिक जूतियां, कपड़े और फुटकर खरीदारी।

रामगंज बाजार: खाद्य सामग्री, किराना और विभिन्न प्रकार के थोक-खुदरा व्यापार।

कंटेंट: देवेंद्र सिंह राठौड़, राजकुमार शर्मा