18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान सरकार ने जारी की 90-A की प्रीमियम दरों की नई अधिसूचना, जानें जमीन का लैंड यूज बदलवाने पर कितना देना होगा शुल्क

Rajasthan 90A Premium Rates: जमीन का भू-उपयोग बदलवाने (90-ए के तहत कृषि से अकृषि उपयोग) के लिए राजस्थान सरकार ने प्रीमियम दरों की नई अधिसूचना जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 18 Nov 2026, 9:16 AM IST

Rajasthan 90A Premium Rates

राजस्थान सरकार ने प्रीमियम दरों की नई अधिसूचना जारी की। फोटो : पत्रिका

जयपुर। जमीन का भू-उपयोग बदलवाने (90-ए के तहत कृषि से अकृषि उपयोग) के लिए राजस्थान सरकार ने प्रीमियम दरों की नई अधिसूचना जारी की है। नगरीय विकास विभाग के अधिकारियों का दावा है कि दरों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की गई है। फरवरी 2020 में तय दरों में पहले से लागू 7.5% सालाना वृद्धि को जोड़कर 31 मार्च 2027 तक की दरें तय की गई है।

यानी पिछले वर्षों में हर साल स्वतः बढ़ोतरी के प्रावधान के तहत जो राशि बढ़नी थी, उसी के आधार पर दरें निकाली गई है। इन्हें नई नियमावली में शामिल कर अधिसूचित किया गया है। यूडीएच की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। ये दरें 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी।

शहरों के अनुसार प्रीमियम दरें

(जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा और भिवाड़ी)

जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा और भिवाड़ी में प्रीमियम दरें

उपयोग श्रेणीनिकाय सीमा में निकाय सीमा से बाहर
आवासीय 200 वर्गमीटर तक310260
आवासीय 200 वर्गमीटर से अधिक430350
ग्रुप हाउसिंग310260
व्यावसायिक 200 वर्गमीटर तक1080970
व्यावसायिक 200 वर्गमीटर से अधिक16101080

अन्य नगरीय क्षेत्र : 50 हजार तक आबादी

उपयोग की श्रेणीप्रीमियम दर प्रीमियम दर
आवासीय 200 वर्गमीटर तक200140
आवासीय 200 वर्गमीटर से अधिक280200
ग्रुप हाउसिंग200140
व्यावसायिक 200 वर्गमीटर तक690470
व्यावसायिक 200 वर्गमीटर से अधिक970(दरें रुपए में)

कहां कितनी है प्रीमियम दर

जयपुर में (आवासीय)
-आवासीय भू-खंड के लिए 200 वर्गमीटर तक के क्षेत्र पर नगर निगम सीमा 430 रुपए प्रति वर्गमीटर।
-नगर निगम सीमा से बाहर मास्टर प्लान के यू-1 क्षेत्र में 260 रुपए प्रति वर्गमीटर।
-निगम सीमा व यू। क्षेत्र के अलावा बाकी जयपुर रीजन क्षेत्र-200 रुपए प्रति वर्गमीटर।
-200 वर्गमीटर से बड़े आवासीय भू-खंडों के लिए संबंधित क्षेत्रों में यह दर 570, 350 और 280 रुपए प्रति वर्गमीटर है।
-ग्रुप हाउसिंग में निर्धारित सीमा में दरें 430, 260, 200 रुपए प्रति वर्गमीटर रहेगी।

जयपुर में (व्यावसायिक)
-200 वर्गमीटर तक के भू-खंड पर नगर निगम सीमा में 1610 रुपए प्रति वर्गमीटर और अन्य संबंधित क्षेत्रों में 1080 रुपए प्रति वर्गमीटर दर निर्धारित है।
-200 वर्गमीटर से अधिक के व्यावसायिक भू-खंडों के लिए 2120 रुपए प्रति वर्गमीटर प्रीमियम देना होगा।

संस्थानों के लिए भी अलग व्यवस्था

1. धार्मिक, आध्यात्मिक और चैरिटेबल संस्थाएं: प्रथम 4000 वर्गमीटर तक उसी क्षेत्र की न्यूनतम आवासीय प्रीमियम दर। इससे अधिक अतिरिक्त क्षेत्र पर न्यूनतम आवासीय प्रीमियम दर का 50 प्रतिशत ।
2. फार्म हाउस: 830 रुपए प्रति वर्गमीटर (गणना योग्य भू-आच्छादन क्षेत्र)।
3. पर्यटन इकाइयां (होटल, मोटल, रिसॉर्ट, एम्यूजमेंट पार्क): प्रथम 2000 वर्गमीटर तक उसी क्षेत्र की न्यूनतम आवासीय प्रीमियम दर। इससे अधिक अतिरिक्त क्षेत्र पर न्यूनतम आवासीय प्रीमियम दर का 50 प्रतिशत।
4. जन सुविधाएं (अस्पताल, डिस्पेंसरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धार्मिक व आध्यात्मिक संस्थाएं): प्रथम 1000 वर्गमीटर तक उसी क्षेत्र की न्यूनतम आवासीय प्रीमियम दर। इससे अधिक अतिरिक्त क्षेत्र पर न्यूनतम आवासीय प्रीमियम दर का 25 प्रतिशत।
5. इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोजेक्ट एवं वेयरहाउसिंग प्रोजेक्ट (ऊर्जा, दूरसंचार, ट्रांसपोर्ट, कंटेनर डिपो): प्रथम 2000 वर्गमीटर तक उसी क्षेत्र की न्यूनतम आवासीय प्रीमियम दर। इससे अधिक अतिरिक्त क्षेत्र पर न्यूनतम आवासीय प्रीमियम दर का 25 प्रतिशत ।
6. औद्योगिक उपयोगः प्रथम 5000 वर्गमीटर तक उसी क्षेत्र की न्यूनतम आवासीय प्रीमियम दर। इससे अधिक अतिरिक्त क्षेत्र पर न्यूनतम आवासीय प्रीमियम दर का 50 प्रतिशत।