Patrika Bulletin 12 January 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें
आज का सुविचार
"मूर्खता और बुद्धिमानी में सिर्फ एक ही फर्क होता है बुद्धिमानी की सीमा होती है लेकिन मूर्खता की कोई सीमा नहीं होती।"
आज क्या खास
- जयपुर स्थित राजस्थान विधानसभा में जारी दो दिवसीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का समापन आज, दोपहर 12 बजे से राज्यपाल करेंगे सत्र को संबोधित, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे मीडिया से बातचीत
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का नागौर प्रवास आज, कुचामन सिटी में अजमेर संभाग के पदाधिकारियों की लेंगे बैठक, कई अन्य कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
- पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण और भाई गोपाल सारण को दिए जेडीए नोटिस की मियाद आज हो रही ख़त्म, जवाब नहीं आने पर जयपुर स्थित मकान किया जाएगा ध्वस्त
- स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस आज, पीएम नरेंद्र मोदी हुबली-धारवाड़ में शाम 4 बजे 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का करेंगे उद्घाटन, 16 जनवरी तक चलेगा महोत्सव
- भारतीय उद्योग परिसंघ की ओर से 'बायो एनर्जी समिट 2023' आज नई दिल्ली में, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी शाम 4 बजे करेंगे संबोधित
- दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर वाराणसी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 'सुर सरिता - सिम्फनी ऑफ गंगा' का आयोजन आज
- भारत-जापान का संयुक्त हवाई अभ्यास 'वीर गार्जियन-2023' आज से हो रहा शुरू, जापान स्थित हयाकुरी एयर बेस में 26 जनवरी तक चलेगा अभ्यास
- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य JEE Main- 2023 सत्र एक के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की आखिरी तारीख़ आज
- केरल साहित्य महोत्सव आज से 15 जनवरी तक कोझिकोड समुद्र तट पर किया जाएगा आयोजित
- एपीजे कोलकाता लिटरेरी फेस्टिवल का 14वां संस्करण कोलकाता में किया जाएगा आयोजित
- 10 दिवसीय "सत्यजीत रे फिल्म महोत्सव" पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में होगा शुरू
- राजस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान की ओर से नर्सिंग आफिसर भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि
- भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच आज, दोपहर 1:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मैच
खबरें आपके काम की
- राजस्थान सरकार की चिरंजीवी बीमा योजना में जल्दी ही वाट्सऐप हेल्पलाइन सेवा शुरू होगी
- स्तन कैंसर की 90 हजार रुपए की दवाई अब पांच हजार रुपए में मिलेगी
- यूपीआई से लेनदेन पर अब मिलेगा इंसेंटटिव, दस देशों के एनआरआई भी अब मोबाइल से नंबर से कर सकेंगे यूपीआई, मुफ्त अनाज योजना का बदला नाम, केंद्रीय कैबिनेट के कई अहम फैसला
- भारतीय खाद्य निगम में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर दिल्ली पंजाब और हरियाणा में 50 जगह सीबीआई छापे, अधिकारियों व कार्मिकों के साथ अनाज कारोबारी भी शामिल
- गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए लड़कियों को एचपीवी टीका लगाया जाएगा, रजिस्ट्रेशन, रिकॉर्डिंग और रिपोर्टिंग यू-विन ऐप पर होगा
- सांस में तकलीफ की शिकायत के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी
- जानसन एंड जानसन के बेबी पाउडर पर बनाने का लाइसेंस रद्द करने का आदेश बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया खारिज, महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग्स प्रशासन ने लाइसेंस रद्द कर बिक्री पर लगाई थी रोक
- तेलुगू फिल्म आरआरआर के गाने के नाटू-नाटू को मिला गोल्डन ग्लोब अवार्ड, पहली बार किसी भारतीय फिल्म ने जीती ये ट्रॉफी
- जापान का पासपोर्ट अब सबसे ताकतवर, भारत भी रैंकिंग में दो पायदान चढ़ कर 85वें नंबर पर आया
- केंद्र सरकार ने खत्म किया हज यात्रा का वीआईपी कोटा, इस कोटे में थी पांच हजार सीटें
- तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पुराने मामलों पर भी लागू, आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट का आदेश
- अमरीका में कंप्यूटर की गड़बड़ी से सारी उड़ाने रोकनी पड़ी, पायलट और उड़ान कर्मियों को अपडेट करने वाला सिस्टम फेल, अपूर्व घटना, साइबर हमले का फिलहाल कोई सबूत नहीं
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों पर वाहन चढ़ा कर उनकी हत्या और हिंसा के मामले में गिरफ्तार आशीष मिश्रा टेनी की जमानत अर्जी पर सुनवाई टाल, अब 19 जनवरी को सुनवाई
- देश का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 10 जनवरी तक और 24,58 फीसदी बढ़ा, अब तक 14 लाख 71 हजार करोड़ रुपए जमा
- सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभूसिंह चौहान का निधन
-हरियाणा के बहुचर्चित सैक्स स्कैंडल में अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा को बलात्कार के मामले में सुनाई गई 14 साल जेल की सजा
- अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के बाहर फिदायीन हमले में 20 लोगों की मौत, धमाके के वक्त विदेश मंत्रालय के अंदर चल रही थी चीनी अधिकारियों की तालिबान के साथ अहम बैठक
- 14 जनवरी मकर संक्रांति से राजस्थान में फिर से तेज शीतलहर के आसार, विक्षोभ के असर से कम हल्की पड़ी सर्दी फिर से दिखाएगी अपना रंग
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से और 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी, परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारी अब किए जाएंगे सीधे बर्खास्त, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का ऐलान
- वर्धमान खुला विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
- जोधपुर एम्स में सीनियर रेजीडेंट के 114 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतित तिथि 3 फरवरी
- एनएचपीसी इंडिया ने ट्रेनी इंजीनियर के 136 पदों के लिए 25 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे
- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने 36 विभिन्न पदों के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे