
आज का सुविचार
कहते हैं.. कि हम अपने गुस्से के एक क्षण में भी अगर धैर्य रख लेते हैं... तो हम दु:ख के सौ दिन से बच जाते हैं.. इसलिए जहां तक हो सके जितना हो सके अपने गुस्से में धैर्य रखना सही है
आज क्या खास
- कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज संभालेंगे कार्यभार, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
- सीएम गहलोत आज दिल्ली जाएंगे, कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पद ग्रहण समारोह में भाग लेंगे, समारोह 10.30 बजे होगा एआइसीसी मुख्यालय में
- आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग में आज मनेगी गोवर्धन पूजा, अक्षरधाम मंदिम में सजेगी 111 1व्यंजनों की विशेष झांकी, गोविंद देवजी में दोपहर 12 से 12.30 बजे तक अन्नकूट की झांकी
- जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में आज अन्नकूट झांकी दर्शन दोपहर 2 बजे से, भगवान श्रीगणेश को अर्पित होगा अन्नकूट
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा, "नशीले पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा" विषय पर गांधीनगर में शाम 5 बजे होने वाली क्षेत्रीय बैठक की करेंगे अध्यक्षता
- जैन आचार्य श्रीमद विजय वल्लभ सूरी की जन्म शताब्दी पर नई दिल्ली स्थित वल्लभ स्मारक जैन मंदिर तीर्थ में शाम 6 बजे एक स्मरण उत्सव, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल होंगे शामिल
- मध्य प्रदेश के इंदौर में निभाई जाएगी वर्षों पुरानी परंपरा, हिंगोट युद्ध का होगा आयोजन, दो दल एक-दूसरे पर बरसाते हैं आसमान में उड़ते हुए आग के गोले
- मथुरा स्थित ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन समय में आज से बदलाव, शीतकालीन समय के अनुसार अब ठाकुरजी के सुबह 8:45 बजे खुलेंगे पट
- गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट के चलते विधिवत पूजा-अर्चना के साथ दोपहर 12 बजे पर किए जाएंगे बंद, वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट कल 27 अक्टूबर को भैया दूज के चलते रहेंगे बंद
- वाराणसी से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन आज, कल भी संचालित होगी स्पेशल ट्रेन
- आइसीसी टी20 विश्व कप में आज पहला मैच इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच सुबह साढ़े 9 बजे से, वहीं दूसरा मैच न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान के बीच दोपहर 1:30 बजे से, कल ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराया
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में मिले कोरोना के 13 नए संक्रमित, इनमें से 7 केस अकेले जयपुर में मिले, राज्य में एक्टिव केस अब 354
- दिवाली की आतिशबाजी के बाद राजस्थान के जोधपुर शहर की हवा देश भर में सबसे खराब, एक्यूआइ 333, दिल्ली को भी पछाड़ा
- राजधानी जयपुर में दिवाली के दोरान 40 से ज्यादा स्थानों पर लगी आग, दौड़ती रही दमकल, हुड़दंग करते 70 लोग पकड़े गए, आतिशबाजी करते 60 लोग झुलसे, पांच की हालत गंभीर
- यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए फिर सख्त एडवाइजरी जारी कर तुरंत यूक्रेन छोड़ने को कहा
- सितरंग तूफान से 18 लोगों की मौत, भारत में कमजोर पड़ा समुद्री तूफान
- पंजाब के मूसावाला हत्याकांड में पंजाबी सिंगर अफसाना खान से एनआइए की पूछताछ आज भी जारी रहेगी
- देश के कई शहरों में दिखा सूर्यग्रहण, एक घंटा 10 मिनट के करीब तक दिखा, मोक्ष के बाद पवित्र सरोवरों व नदियों में स्नान को को उमड़े श्रद्धालु
- वाट्सएप करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहने से दुनियाभर में यूज हुए परेशान, दिवाली के बधाई संदेशों का आदान-प्रदान बाधित होने से भारत के लोगों रही ज्यादा परेशानी
- फिलीपींस में भीषण भूकंप, 6.8 तीव्रता मापी गई, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
- प्राध्यापक (संस्कृत) प्रतियोगी परीक्षा- 2022 15 से 17 नवंबर तक जयपुर, जोधपुर और अजमेर जिला मुख्यालयों पर होगी
- मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने ग्रुप- 5 के 1248 पदों के लिए 28 अक्टूबर तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
-आइआइटी कानपुर में जूनियर सहायक के 119 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 9 नवंबर
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा सभी जिला केंद्रों पर 20 नवंबर को दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक होगी
- सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा- 2021 के अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच 1 से 4 नवंबर तक होगी
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 18 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक होगी
- शिक्षा विभाग ने पूर्व और उत्तर मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 से बढ़ा कर 31 अक्टूबर की
- संघ लोक सेवा आयोग की ओर से औषधि नियंत्रक आदि के 52 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल 27 अक्टूबर
- भारतीय सेना में जूनियर कमिशंड ऑफिसर (धार्मिक शिक्षक) के 128 पदों की निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर की रात 11.59 बजे तक
- प्रतिभूति मुद्रणालय हैदराबाद में 83 विभिन्न पदों के लिए निकली भर्ती ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर तक
- ओएनजीसी में ग्रेजुएट ट्रेनी के 871 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल 27 अक्टूबर