जयपुर

जिनके परिजन लौटकर नहीं आए, उनकी अस्थियों का विसर्जन कल

  -आदर्श नगर मोक्षधाम से 50 अस्थि कलश हरिद्वार के लिए रवाना
less than 1 minute read
Oct 06, 2021
जिनके परिजन लौटकर नहीं आए, उनकी अस्थियों  का विसर्जन कल
जिनके परिजन लौटकर नहीं आए, उनकी अस्थियों का विसर्जन कल

जयपुर। कोरोना से जिन लोगों की मृत्यु हुई और उनके परिजना अस्थियां लेने नहीं आए। ऐसी 50 अस्थि कलशों को आदर्श नगर मोक्षधाम से हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। इससे पहले यहां हुए कार्यक्रम में हैरिटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर ने अस्थि कलशों पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी कलशों को हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया। गुरुवार को इन सभी कलशों का विसर्जन हरिद्वार में किया जाएगा।
श्रीनाथ गोशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव आरके शारा ने बताया कि ये अस्थियां उन लोगों की थी, जिनकी मौत कोरोनाकाल में हुई और उनके परिजन लेने भी नहीं आए। ट्रस्ट की ओर से विसर्जन की व्यवस्था की गई है। वहीं, ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा सात अक्टूबर को विधि विधान से विसर्जित किया जाएगा।
गौरतलब है कि आदर्श नगर मोक्षधाम में कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार किया गया था।

Published on:
06 Oct 2021 05:49 pm
Also Read
View All
पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी