Jaipur News: थानाप्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि विधायक रामनिवास गावड़िया की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। जिसमें बताया था कि उनकी फर्जी आइडी से टाटियावास टोल प्लाजा से गाड़ी निकाली गई है, इससे उसकी छवि धूमिल हुई है।
Jaipur News: चौमूं/रामपुरा डाबड़ी. नागौर के परबतसर विधायक की फर्जी आईडी से जयपुर-सीकर हाईवे पर टाटियावास टोल प्लाजा से गाड़ी निकालने एवं विधायक की आईडी का दुरुपयोग करने के आरोप में चौमूं थाना पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि विधायक रामनिवास गावड़िया की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। जिसमें बताया था कि उनकी फर्जी आइडी से टाटियावास टोल प्लाजा से गाड़ी निकाली गई है, इससे उसकी छवि धूमिल हुई है।
विधायक ने डीजीपी को भी लिखित में शिकायत दी थी। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने जांच करते टोल प्लाजा पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस पर आरोपी को चिह्नित करते हुए बगरू नरवलिया रोड पानी की टंकी के पास निवासी पवन कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। यहां टोल प्लाजा पर पहले भी कई विधायकों व अन्य अधिकारियों की डमी आईडी कई चालकों से पकड़ी जा चुकी है।
थाना पुलिस ने शहर में कार्रवाई करते हुए ब्लैक फिल्म लगी दो जीप को भी जब्त की है। थानाप्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि चौमूं शहर में यूपी और हरियाणा नंबर की ब्लैक गाड़ियों का क्रेज देखने को मिल रहा है। जिन पर ब्लैक फिल्म लगी हुई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो गाड़ियों को पकड़ा है। जिनके पास कागज वगैरह भी नहीं मिले।