जयपुर

Pro Kabaddi League 2017:घरेलू मैदान पर जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को हराकर गुलाबीनगरी में खोला अपना खाता

Pro Kabaddi League 2017 में पिंक पैथर्स ने यू मुम्बा को 36-32 से हरा कर चार अंको से जीत दर्ज की,पिंक पैंथर्स के जसवीर बने रेडर ऑफ द मैच

2 min read
Oct 08, 2017
 Jaipur Pink Panthers beat U Mumba in Pro Kabbadi league 2017 Match in Jaipur

जयपुर Pro Kabaddi League 2017 में अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज कर पिंक पैंथर्स ने सुपर-सिक्स में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है। जी हां,घरेलू मैदान पर पहली हार से निराश जयपुर पिंक पैंथर्स ने आखिर शनिवार को गुलाबीनगर में अपना खाता खोल ही लिया। जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में हुए मुकाबले में पिंक पैंथर्स ने यू मुम्बा को 36-32 से हरा कर चार अंको से जीत दर्ज की। पिंक पैंथर्स की जीत की हीरो कप्तान मंजीत और स्टार रेडर जसवीर रहे। जसवीर ने 9 रेड प्वाइंट बनाए और मंजीत ने 6 टैकल प्वाइंट लिए। प्रो कबड्डी लीग-5 के मैच में उसने यू मुंबा को36-32 से हरा दिया और तालिका में अपने 6 अंक बढ़ाकर 50 किए साथ ही प्ले ऑफ में जाने की उम्मीदें भी कायम रखीं। हाफ टाइम तक जयपुर 14-16 से पिछड़ चुकी थी लेकिन जसवीर के पिंक पैंथर्स की यह आठवीं जीत रही।

घरेलू मैदान पर पहली हार से निराश जयपुर पिंक पैंथर्स ने आखिर शनिवार को Pro Kabaddi League 2017 में शानदार जीत दर्ज की। मैच में पिंक पैंथर्स ने रेड से 18, टैकल से 12 और ऑलआउट से 4 अंक जुटाए। वहीं मेजबान को 2 बोनस अंक भी मिले। पैंथर्स की ओर से जसवीर सिंह बेस्ट रेडर रहे, जिन्होंने 19 प्रयास में नौ अंक हासिल किए, जबकि कप्तान मंजीत चिल्लर बेस्ट डिफेंडर रहे, जिन्होंने छह अंक जुटाए। यू मुम्बा के लिए रेडर काशीलिंग अडाके ने छह और डिफेंडर हादी ओश्तोरेक ने चार अंक बनाए।

यू मुम्बा दो बार ऑलआउट -

दूसरे हाफ में पैंथर्स ने वापसी करते हुए मुंबा को दो बार ऑलआउट किया। दूसरे हाफ के शुरू में ही जसवीर ने शानदार रेड डालते हुए यू मुम्बा को ऑलआउट कर स्कोर 20-16 से पैंथर्स के पक्ष में कर दिया। इसके बाद फिर 11वें ही मिनट में मेजबान ने दोबारा यू मुम्बा को ऑलआउट कर स्कोर 31-20 कर दिया। इसके बाद पैंथर्स ने अपनी लय बनाए रखी और मुुंबा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

हरियाणा 32-30 से जीती -

वहीं दूसरी ओर इंटर जोन वाइल्डकार्ड मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने आखिरी मिनट तक चले रोमांच में तेलुगू टाइटंस को 32-30 से पराजित कर दिया। हरियाणा और टाइटंस के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अंतिम मिनट में दोनों टीमें 30-30 की बराबरी पर थीं, लेकिन फिर हरियाणा के वजीर सिंह ने सफल रेड से एक अंक जुटा 31-30 से बढ़त बनाई।

जीत के बाद पिंक पैंथर्स के कप्तान मंजीत ने कहा कि जब भी जसबीर चलता है तो हमें जीत जरूर मिलती है। इसके साथ ही कोच बलवान सिंह ने कहा कि हमारे अधिकतर खिलाड़ी चोटिल है। इस वजह से प्रदर्शन कमजोर है। अब टीम से उम्मीद है कि वह सभी मैच जीत पहले सेमीफाइनल में और फाइनल में पहुंचे।

Published on:
08 Oct 2017 11:27 am