जयपुर

रास्ता खोलो अभियान: जयपुर जिले में 17 महीनों में खोले गए 1800 से ज्यादा रास्ते, लाखों ग्रामीणों को मिली राहत

Jaipur Rasta Kholo Abhiyan : जयपुर जिले की लसाड़िया पंचायत में देखने को मिलता है। कभी गडूड़ा से चकवाड़ा तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए काफी परेशानी भरा था।

2 min read
Mar 29, 2026
रास्ता खोलो अभियान: फोटो पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। एक प्रशासनिक पहल आमजन के जीवन में किस तरह ठोस और सकारात्मक बदलाव ला सकती है, इसका जीवंत और प्रेरक उदाहरण जयपुर जिले की लसाड़िया पंचायत में देखने को मिलता है। कभी गडूड़ा से चकवाड़ा तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए काफी परेशानी भरा था। 17 किलोमीटर का लंबा और थकाऊ सफर, समय की बर्बादी और रोजमर्रा की परेशानियां उनकी नियति बन चुकी थीं।

रास्ता खोलो अभियान के तहत 30 वर्षों से बंद पड़ा यह मार्ग जब खुला, तो मानो ग्रामीणों की जिंदगी ही बदल गई। अब गडूड़ा से चकवाड़ा की दूरी 17 किलोमीटर से सिमटकर महज 7 किलोमीटर रह गई है। ग्रेवल सड़क बनने से यह राहत और भी सहज हो गई है, अब किसान अपनी उपज आसानी से बाजार तक पहुंचा पा रहे हैं, बच्चे बिना थके स्कूल जा रहे हैं और जरूरत के समय चिकित्सा सुविधाएं भी तेजी से उपलब्ध हो पा रही हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News : रंग ला रहा भजनलाल सरकार का ‘रास्ता खोलो अभियान’, लाखों ग्रामीणों की राह हो रही आसान

खोले गए 1800 से ज्यादा रास्ते

जयपुर जिले में महज 17 महीनों से भी कम समय में लसाड़िया की तर्ज पर 1800 से अधिक वर्षों से अवरुद्ध रास्तों को खुलवाकर लाखों ग्रामीणों के जीवन को सरल और सुगम बनाया गया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के कुशल निर्देशन और सतत मॉनिटरिंग में यह अभियान केवल प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। संवाद, सहमति और समझाइश के माध्यम से वर्षों पुराने विवादों को सुलझाते हुए गांवों, ढाणियों और खेतों तक जाने वाले रास्तों को फिर से जीवंत किया गया है।

फागी में सर्वाधिक 154 रास्ते खुलवाए

अतिरिक्त जिला कलक्टर आशीष कुमार ने बताया कि 15 नवम्बर 2024 से 29 मार्च 2026 तक की अवधि में इस अभियान के तहत कुल 1 हजार 802 रास्ते खुलवाए जा चुके हैं। प्रत्येक तहसील में हर सप्ताह न्यूनतम 3 रास्ते खुलवाने का लक्ष्य निर्धारित कर प्रशासन ने कार्य को निरंतरता प्रदान की है।

अभियान के अंतर्गत फागी तहसील ने सर्वाधिक 154 रास्ते खुलवाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मौजमाबाद तहसील में 135 रास्ते खोलकर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि चौमूं में 109, शाहपुरा में 106, चाकसू में 100, फुलेरा में 99, जमवारामगढ़ में 96, आमेर में 94, दूदू में 92, रामपुरा डाबड़ी में 91, माधोराजपुरा में 86, बस्सी में 85, जोबनेर में 84, जालसू में 79, कोटखावदा में 78, किशनगढ़ में 77, तुंगा में 61, सांगानेर में 39, कालवाड़ में 10 तथा जयपुर तहसील में 5 रास्ते खोले गए हैं।

Updated on:
29 Mar 2026 06:54 pm
Published on:
29 Mar 2026 06:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर