जयपुर

Shastri Nagar Rape Case : आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर, गुनहगार की तलाश में जुटी पुलिस की कई टीमें

Jaipur Shastri Nagar Minor rape : शास्त्रीनगर इलाके में नाबालिग से बलात्कार ( Shastri Nagar Minor Rape Case ) का आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार हाथ पैर मार रही है, लेकिन उसको सफलता नहीं मिल रही।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2019, 12:26 AM IST
Feature image

जयपुर।

शास्त्रीनगर इलाके में नाबालिग से बलात्कार ( Shastri Nagar Minor Rape Case ) का आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार हाथ पैर मार रही है, लेकिन उसको सफलता नहीं मिल रही। वारदात के बाद इलाके से पुलिस ने कई संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की, इसमें आरोपी के बारे कई अहम सबूत भी मिले, लेकिन आरोपी पुलिस को छकाने में कामयाब रहा है।

उधर, पूरे मामले में कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव मॉनिटरिंग कर रहे हैं, यहां तक की संदिग्ध लोगों और टीमों की प्रगति को लेकर भी खुद की पूछताछ कर रहे है। उधर दिल्ली से लौटते ही सीएम अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने एयरपोर्ट पर ही डीजीपी और कमिशनर से मामले पर जानकारी ली। एयरपोर्ट के लाउंज पर की गई बैठक में सीएम ने कमिश्नर को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित बच्ची के इलाज को लेकर जरूरी निर्देश दिए। एक बार तो संदेश दिया गया कि सीएम जेके लोन नाबालिग से मिलने पहुंच सकते हैं, शाम को अचानक उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया।

अफवाहों का दौर...इंटरनेट सेवा बंद

अफवाहें फैलने से माहौल खराब होने की आशंका इसके चलते 13 थाना इलाकों में इंटरनेट के प्रतिबंध को सोमवार दोपहर से हर दिन बढ़ा दिया गया। वहीं, बलात्कार के आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें कई जगहों पर हाथ पैर मार रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल इलाके में तैनात कर रखा है, जिसमें आरएसी भी शामिल है।

आपको बता दें कि एक बाइक सवार बदमाश ने सात वर्षीय नाबालिग को पिता का दोस्त बताते हुए साथ ले गया और अमानीशाह नाले के पास जाकर उसके साथ दंरिदंगी की। करीब दो घंटे बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित नाबालिग को छोड़ गया था। इसके बाद से पूरे इलाके में तनाव पैदा हो रहा था। कुछ समाजकंटकों ने वाहनों और घरों पर पत्थर फेंक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।

Published on: