जयपुर

जयपुर में टंगड़ी मार गैंग की दहशत, पहले राहगीरों से करते हैं झगड़ा, फिर ध्यान बंटाकर जेब से निकाल लेते हैं पैसे

Tangdi Maar Gang Arrested: जयपुर में टंगड़ी मार गैंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस टंगड़ी गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। ऐसे में वे लोग भागने का प्रयास किए, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

less than 1 minute read
Jun 06, 2025
आरोपी गिरफ्तार (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Tangdi Maar Gang: राजधानी जयपुर में मालपुरा गेट थाना पुलिस ने टंगड़ी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छीने हुए रुपये बरामद कर लिए हैं। अदालत से जेल ले जाते समय भागने के प्रयास में दोनों के पैर टूट गए।


डीसीपी (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि करीम कॉलोनी गलता गेट निवासी अब्दुल मेहराज (30) और भट्टा बस्ती निवासी इरफान उर्फ शक्तिमान (26) को गिरफ्तार कर लिया। तीन जून को मुहाना निवासी दाऊजी ने मुहाना थाना में मामला दर्ज करवाया था।


आरोपियों के कब्जे से नकदी बरामद


इसमें बताया कि 28 मई को वह दोस्त के साथ मालपुरा गेट से घर जा रहा था। कब्रिस्तान गेट के पास दो लड़के आए और बाइक लगाकर रोक लिया। पैर पर बार-बार टंगड़ी मार जेब में रखे 10 हजार 500 रुपये छीन भाग गए।


पुलिस ने पूर्व में चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज चेक किए। पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर अब्दुल मेहराज और इरफान उर्फ शक्तिमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, तभी उन्होंने गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास किया। इससे दोनों आरोपियों के पैरों में फ्रैक्चर हो गया।


ऐसे देते वारदात को अंजाम


आरोपी पैदल चल रहे अकेले व्यक्तियों को निशाना बनाते थे। किसी न किसी बहाने राह चलते व्यक्ति से झगड़ा करते और ध्यान बंटाकर जेब से पैसे निकाल लेते। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।

Published on:
06 Jun 2025 08:02 am
Also Read
View All

अगली खबर