8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर-जमवारामगढ़ फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और गर्भवती बहू की मौत, शादी समारोह में जा रहा था परिवार

जयपुर-जमवारामगढ़ फोरलेन सड़क मार्ग पर रोडा नदी के समीप रविवार दोपहर करीब एक बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां, बेटे और बहू की दर्दनाक मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Jamwaramgarh road accident

फोटो पत्रिका नेटवर्क

जमवारामगढ़। जयपुर-जमवारामगढ़ फोरलेन सड़क मार्ग पर रोडा नदी के समीप रविवार दोपहर करीब एक बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां, बेटे और बहू की दर्दनाक मौत हो गई।

थानाधिकारी भगवान सहाय मीना ने बताया कि गोपालगढ़ गांव निवासी बल्लू देवी लोहार (50), उनका बेटा बिंटु लोहार (26) और बहू भावना लोहार (19) मोटरसाइकिल से निम्बी गांव जा रहे थे। रोडा नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला अस्पताल जमवारामगढ़ पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने से पर चिकित्सकों ने तीनों को एसएमएम अस्पताल जयपुर रेफर किया, जहां उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार भावना लोहार गर्भवती थी।

शादी में जा रहे थे शामिल होने

जानकारी के अनुसार बिंटु लोहार अपनी मां और पत्नी के साथ अपने मालिक के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गोपालगढ़ गांव से निम्बी गांव जा रहा था। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। गोपालगढ़ गांव में मातम पसरा हुआ है।

चाय की दुकान पर करता था काम

बंटी उर्फ बिंटु लोहार जमवारामगढ़ कस्बे में एक चाय की दुकान पर काम करके परिवार का पालन पोष‍ण करता था। शादी समारोह में शामिल होने जाते समय हुए हादसे ने उसके पूरे परिवार को उजाड़ दिया।

पीहर में बेटे व बहू के साथ रहती थी मां

बल्लू देवी लोहार का पीहर गोपालगढ में है। पति से अनबन के बाद लंबे समय से गोपालगढ़ गांव पीहर में बेटे व बहू के साथ रह रही थी। थानाधिकारी भगवान सहाय मीना ने बताया कि तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।