जयपुर

पुलिस कांस्टेबल अनिता मीणा को घायलों में ढूंढता रहा पति, भाई का मन नहीं माना तो पहुंचा मुर्दाघर, शव देख कांप उठा कलेजा

जयपुर में भांकरोटा अग्निकांड (Jaipur Gas Blast) हादसे में आरएसी कांस्टेबल अनिता मीणा की भी मौत हो गई।
2 min read
Dec 21, 2024
jaipur gas blast

Jaipur Tanker Blast: जयपुर में भांकरोटा अग्निकांड (Jaipur Gas Blast) ने कई परिवारों को बिखेर दिया। हादसे में आरएसी कांस्टेबल अनिता मीणा की भी मौत हो गई। अनिता रोशनपुरा बनेडिया मौजमाबाद की रहने वाली थी और चैनपुरा में आरएसी की बी कम्पनी चतुर्थ बटालियन में तैनात थीं। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी के लिए स्लीपर बस से दूदू से चैनपुरा जा रही थीं। हादसे के बाद उनके धर्म का भाई बसराम और पति कन्हैयालाल मीणा, अनिता की तलाश में एसएमएस पहुंचे।

अस्पताल के कर्मचारी ने घायलों की सूची में अनिता का नाम नहीं होने की जानकारी दी। इसके बहुत बावजूद, बसराम का मन नहीं माना। अंततः जब वह मुर्दाघर पहुंचे, तो अनिता का शव पाया गया। बसराम ने बताया कि अनिता के दो छोटे बच्चे हैं। पति कन्हैया ने पैर में पहनी बिछिया से उसकी पहचान की।

यह वीडियो भी देखें ...

पोटली में लाया गया शव, हादसे की भयावहता

हादसे की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, एक मृतक का शव एंबुलेंस में पोटली में बांधकर लाया गया। डॉक्टर्स के अनुसार, मृतक के शरीर पर चमड़ी तक नहीं बची और शरीर की हड्डियों को एक कपड़े में बांधकर लाया गया। उसकी पहचान तो दूर, यह भी पता नहीं चल सका कि वह महिला थी या पुरुष।

हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत

इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, इनमें 13 लोगों की SMS अस्पताल और एक की जयपुरिया अस्पताल में मौत हो गई। 32 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें कई की स्थिति गंभीर है। अजमेर रोड पर हादसा इतना खतरनाक था कि आग के गोले उठते रहे और आस-पास के क्षेत्र में 41 वाहनों को चपेट में ले लिया।

Updated on:
21 Dec 2024 09:28 am
Published on:
21 Dec 2024 09:15 am
Also Read
View All
Rajasthan News : ‘स्वाइन फ़्लू’ से ICU में एडमिट मंत्री किरोड़ी लाल की आई लेटेस्ट हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसा है स्वास्थ्य? 

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस में ‘विधायक राज’ खत्म! बदला टिकट वितरण फॉर्मूला, जानें अब कैसे हो रहा उम्मीदवार चयन?

Rajasthan Nikay Chunav : राजस्थान में अरविंद केजरीवाल की AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, कांग्रेस-BJP से पहले मारी बाज़ी- देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Crime: डेटिंग ऐप पर लड़कों को फंसाकर सुनसान जगह पर बुलाते, लूटने के बाद करते ब्लैकमेल, 2 आरोपी गिरफ्तार

नेपाल में ‘जल प्रलय’- कई भारतीय लापता, राजस्थान की भजनलाल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स