Jaipur Tanker Blast : जयपुर आग दुर्घटना में जिन्होंने मदद की उनके लिए भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कही बड़ी बात। जानें क्या कहा।
Jaipur Tanker Blast : अजमेर रोड पर भांकरोटा में हुए टैंकर ब्लास्ट को लेकर प्रदेश सरकार और जयपुर जिला प्रशासन मुस्तैद है। घायलों और उनके परिजनों को हर सुविधा मुहैया करने की कोशिश कर रहे हैं। जयपुर आग दुर्घटना पर भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि यह एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है।
जयपुर आग दुर्घटना पर राजस्थान की पूर्व सीएम व भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने कहा यह एक बड़ा हादसा है। पहले तो मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहती हूं जो अब हमारे बीच नहीं रहे। यह बहुत दुखद घटना है।
अस्पताल में भर्ती घायलों के बारे में भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि अटेंडेंट, डाक्टर, नर्सेज सभी, लोगों की मदद कर रहे हैं। जो लोग भामाशाह के रुप में मदद करने को आए है। उन सभी मददगारों को धन्यवाद देना चाहती हूं। यह एक मानवीय समस्या है, इसको संभालने की हम सभी कोशिश कर रहे हैं। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करती हूं।
अजमेर रोड पर भांकरोटा के पास शुक्रवार सुबह एलपीजी से भरे टैंकर के यू-टर्न लेते समय भिड़ंत के बाद हुए गैस रिसाव और आग लगने से हुए दर्दनाक हादसे ने जयपुर सहित पूरे देश को हिलाकर रख दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, इनमें कई तो जिंदा जल गए। 32 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें कई की स्थिति गंभीर है। घायलों को अस्पताल में इलाज हो रहा है।