जयपुर

84 लाख का बिल देखते ही उड़ गए उपभोक्ता के ‘फ्यूज’, घर में मचा हडक़ंप

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 12:43 PM IST
Electricity Bill

जयपुर। शहर के बिजली बिलों में गड़बडिय़ों का सिलसिला थमने का नाम का नहीं ले रहा है। एक बार फिर जयपुर विद्युत वितरण निगम ने शहर के एक उपभोक्ता के घर 84 लाख रुपए का बिजली बिल भेज दिया। बिल देख उपभोक्ता के घर में हडक़ंप मच गया। इसका पता चलते ही विभागीय अधिकारी हरकत में आए और बिल वापस ले गए। यह लाखों का बिल आया वैशाली नगर के समीप गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती में।

उपभोक्ता ताराचंद ने आरोप लगाया कि काफी समय से कॉलोनी क्षेत्र में बिजली कर्मचारियों रीडिंग लेने नहीं आ रहे और मनमर्जी से बिल थमा रहे हैं। इसलिए ताराचंद ने कुछ माह से बिल भरना ही बंद कर दिया। दो महीने पहले 12 हजार रुपए का बिल आया था। पिछले सप्ताह इस महीने का बिल फिर से थमा गए। जिसमें बिल भुगतान राशि 84 लाख रुपए देखकर मानो दिमाग के फ्यूज ही उड़ गए और घर के सभी लोग तनाव में आ गए।

जब विद्युत विभाग को बिल की भनक लगी तो पांच दिन पूर्व एक कर्मचारी घर आया और बिल लेकर चला गया। उसने बताया कि भांकरोटा पावर हाउस में जाकर उसने पता किया तो उन्होंने बिल भरने के लिए कह दिया। ऐसे में बिल भरना मुश्किल हो रहा है। इधर विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि गलत बिलिंग हुई है। इसे ठीक कर दिया जाएगा।

Updated on:
10 Nov 2018, 12:43 PM IST
Published on: