जयपुर

जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या, हाथ की नस काट तीसरी मंजिल से कूदा, सिर फटा

Jaipur youth Suicide: राजधानी जयपुर में एक युवक ने तीसरी मंजिल से पड़ोसी की छत पर कूदकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। युवक ने हाथ की नस भी काट ली थी।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 8:11 AM IST
Jaipur News
हरमाड़ा थाना (फोटो- पत्रिका)

Jaipur youth Suicide: जयपुर: राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में शनिवार रात एक युवक ने हाथ की नस काट ली। नस काटने के बाद तीसरी मंजिल से पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


थानाप्रभारी उदयभान ने बताया कि आत्महत्या करने वाला रोहन चौधरी (22) कल्याणपुरा थोई सीकर हाल शिवा नगर माचड़ा का रहने वाला था। आर्मी से रिटायर्ड पिता शीशराम शनिवार को गांव गए थे। घर पर मां और चचेरा भाई था। रात को खाना खाने के बाद रोहन तीसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया। देर रात उसने छत पर ब्लेड से हाथ की नसें काट लीं।


फट गया था युवक का सिर


नस काटने के बाद पड़ोस की छत पर छलांग लगा दी, जिससे उसका सिर फट गया और उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस का यह भी मानना है कि नस काटने से खून ज्यादा बहने के कारण वह बेहोशी की हालत में तीसरी मंजिल से पड़ोसी की छत पर गिर गया हो। पुलिस दोनों पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।


टंकी पर मोबाइल, दीवारों पर खून के निशान


पार्षद महेश अग्रवाल ने बताया कि रोहन के घर की तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी रखी है। वहीं पर उसका मोबाइल मिला। छत पर ब्लेड पड़ी मिली, दीवारों पर खून के निशान लगे थे। रोहन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी।


सुबह छत पर पड़ा देखा तो किया कॉल


रविवार सुबह करीब 8 बजे पीछे रहने वाले अशोक यादव ने पड़ोसी के बंद पड़े घर की छत पर रोहन को देखा। इस पर उन्होंने रोहन की मां को कॉल किया। मंदिर गई मां परिजन के साथ पड़ोसी की छत पर पहुंची। हालांकि, तब तक रोहन की मौत हो चुकी थी। जिस छत पर रोहन गिरा वहां रहने वाले लोग घर पर नहीं थे।

Updated on:
28 Jul 2025, 8:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप