जाट आन्दोलन से थमी रेल गाडि़यां

 उत्तर एवं पश्चिम रेलवे के विभिन्न खण्डों में चल रहे जाट आन्दोलन के कारण  रेल यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे को आन्दोलन से प्रभावित मार्गों पर चलने वाली 35 गाडि़यों को रद्द किया और कुछ रेलों का मार्ग बदला गया है। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्यिक प्रबंधक सीआर कुमावत ने बताया कि 19 से 21 फरवरी तक दर्जनों गाडि़यों को रद्द करना पड़ रहा है। 
less than 1 minute read
Feb 20, 2016
Feature image

उत्तर एवं पश्चिम रेलवे के विभिन्न खण्डों में चल रहे जाट आन्दोलन के कारण रेल यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे को आन्दोलन से प्रभावित मार्गों पर चलने वाली 35 गाडि़यों को रद्द किया और कुछ रेलों का मार्ग बदला गया है।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्यिक प्रबंधक सीआर कुमावत ने बताया कि 19 से 21 फरवरी तक दर्जनों गाडि़यों को रद्द करना पड़ रहा है।

यह गाडि़यां रहेंगी रद्द : 20 फरवरी को हिसार-रेवाड़ी, रेवाड़ी-भटिण्डा, भटिण्डा-रेवाड़ी, हिसार-जयपुर, जयपुर-हिसार, रेवाड़ी-हिसार सवारी गाड़ी, हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी, रेवाड़ी-सादुलपुर, दिल्ली-सराय-बीकानेर एक्स., बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस, सहित 35 गाडि़यों को रद्द किया गया है। अतिरिक्त कोच लगाया
उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर-
हरिद्वार-बाड़मेर लिंक एक्सप्रेस में एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की
अस्थाई बढ़ोतरी की है। वरिष्ठ
मण्डल वाणिज्यिक प्रबंधक सी.आर. कुमावत ने बताया कि बाड़मेर से
20 व 21 तथा हरिद्वार से 21 व 22 फरवरी को एक डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी रहेगी।

Published on:
20 Feb 2016 12:11 pm