16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल : एपीओ चल रहे IAS शिवेंद्र प्रताप को मिली नई तैनाती, 10 RAS का ट्रांसफर

IAS-RAS Transfer: राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल के तहत एपीओ चल रहे आईएएस शिवेंद्र प्रताप को बारां में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 8 आरएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जबकि दो आरएएस अधिकारियों को प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया गया है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Oct 16, 2026

ias-ras transfer

Jaipur: IAS-RAS ट्रांसफर (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की तैनाती को लेकर दो आदेश जारी किए गए हैं। कार्मिक विभाग के 16 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुसार, एपीओ चल रहे आईएएस अधिकारी शिवेंद्र प्रताप को बारां में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आरएएस अधिकारियों के संबंध में जारी दूसरे आदेश में आठ अधिकारियों के पदस्थापन किए गए हैं। इसके साथ ही दो आरएएस अधिकारियों को प्रशासनिक कारणों से एपीओ कर दिया गया है। इन बदलावों में जिला परिषद, विकास प्राधिकरण और उपखंड कार्यालयों में अधिकारियों की नियुक्तियां शामिल हैं।

कार्मिक (क-1) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईएएस शिवेंद्र प्रताप (2021 बैच), जो पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में थे, को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद-कम-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), बारां के रिक्त पद पर लगाया गया है।

एपीओ चल रहे 6 RAS को मिली नई तैनाती

भंवर लाल जनागल: पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे भंवर लाल जनागल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, डूंगरपुर के रिक्त पद पर लगाया गया है।

मांगीलाल: पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे मांगीलाल को भरतपुर जिले के वैर में उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह पद रिक्त चल रहा था।

सुनील कुमार झिंगोनिया: पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे सुनील कुमार झिंगोनिया को बूंदी जिले के हिंडोली में उपखंड अधिकारी लगाया गया है। यह पद भी रिक्त था।

प्रियंका बड़गूजर: पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा कर रहीं प्रियंका बड़गूजर को धौलपुर जिले के बसेड़ी में उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह पद रिक्त था।

हेमंत कुमार घनघोर: पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे हेमंत कुमार घनघोर को चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में उपखंड अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने डॉ. कृति व्यास का स्थान लिया है।

अजय कुमार आर्य: पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे अजय कुमार आर्य को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बारां के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है।

2 RAS का हुआ ट्रांसफर

जयसिंह-II: पीपलखूंट (प्रतापगढ़) में उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत जयसिंह-II को मुंडावर (खैरथल-तिजारा) का उपखंड अधिकारी बनाया गया है। यह नियुक्ति सृष्टि जैन के स्थान पर की गई है।

रामचंद्र: वर्तमान में राजस्व अपील अधिकारी, अजमेर के पद पर कार्यरत रामचंद्र को सचिव, अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर के रिक्त पद पर लगाया गया है।

2 RAS अधिकारी एपीओ

जारी आदेश के अनुसार, आरएएस अधिकारी डॉ. कृति व्यास जो रावतभाटा उपखंड अधिकारी थीं और सृष्टि जैन जो मुंडावर (खैरथल-तिजारा) में उपखंड अधिकारी थीं। इन दोनों लोगों को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। यानी दोनों अधिकारियों को एपीओ किया गया है।

अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

कार्मिक विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के मद्देनजर जिन अधिकारियों के वर्तमान पद चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े हैं, वे कार्यभार छोड़ने से पहले निर्धारित प्रक्रिया का पालन करेंगे। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को भेजनी होगी।

यह वीडियो भी देखें :