जयपुर

जयपुर में अपने घर का सपना होगा साकार, JDA ने लॉन्च की 3 आवासीय योजनाएं; 284 भूखंड के लिए आज से आवेदन शुरू

राजधानी जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण ने लोगों को सस्ता घर उपलब्ध करवाने के लिए तीन योजनाएं शुरू की है।
less than 1 minute read
Dec 18, 2024
jda

JDA Launches 3 Housing Schemes: राजधानी जयपुर में लोगों को सस्ता घर उपलब्ध करवाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने तीन योजनाएं शुरू की है। जिसमें अटल विहार, गोविंद विहार और पटेल नगर नई आवासीय योजनाएं शामिल है। इन योजनाओं में 756 भूखण्डों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर लॉटरी द्वारा आवंटन किया जाएगा।

तीन प्रमुख आवासीय योजना

  • जोन-12 में कालवाड़ रोड पर चक पीथावास उर्फ नारी का बास में अटल विहार आवासीय योजना में 284 भूखण्ड है।
  • जोन-10 में गोविन्दपुरा-रोपाडा, हैरिटेज सिटी (दक्षिणी रिंग रोड एवं खातीपुरा रेल्वे स्टेशन के समीप) गोविन्द विहार आवासीय योजना में 202 भूखण्ड हैं। इस योजना में 45 वर्गमीटर से 220 वर्गमीटर भूखण्ड सृजित किए गए है। योजना की आरक्षित दर 18,000 है।
  • जोन-10 में ही खोरी-रोपाडा, हैरिटेज सिटी (दक्षिणी रिंग रोड एवं खातीपुरा रेल्वे स्टेशन के समीप) में पटेल नगर आवासीय योजना में 270 भूखण्ड हैं। इस योजना की आरक्षित दर 18,000 है।

अटल विहार आवासीय योजना के आज से आवेदन होंगे शुरू

अटल विहार आवासीय योजना में बुधवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस योजना में 284 भूखंड हैं। इनका आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। योजना की आरक्षित दर 14 हजार रुपए है। जेडीए आयुक्त आनन्दी ने बताया कि जोन-12 में कालवाड़ रोड पर चक पीथावास उर्फ नारी का बास में अटल विहार आवासीय योजना विकसित की गई है।

इसमें 17 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इसकी लॉटरी 29 जनवरी को निकाली जाएगी। योजना में 45 वर्ग मीटर के 43 भूखंड, 46-75 वर्ग मीटर के 99 भूखंड, 76-120 वर्ग मीटर के 11, 121-220 वर्ग मीटर के 96 और 220 वर्ग मीटर से अधिक के 35 भूखंड हैं।

Updated on:
18 Dec 2024 12:22 pm
Published on:
18 Dec 2024 12:22 pm