जयपुर

Good News: लोगों को नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार, अब घर बैठे ही इतने दिन में मिलेंगे मकानों व भूखंडों के पट्टे

Jaipur News: लोगों को अब मकानों व भूखंडों के ई-पट्टे मिलेंगे। जेडीए ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अफसर ई-पट्टा जारी करने का काम 18 चरणों में पूरा करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2025, 7:33 AM IST
jda

JDA News: जयपुर। लोगों को अब मकानों व भूखंडों के ई-पट्टे मिलेंगे। जेडीए ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अफसर ई-पट्टा जारी करने का काम 18 चरणों में पूरा करेंगे। इसके लिए अफसरों को 22 दिन में पट्टे की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। दस्तावेज में कोई कमी नहीं रही तो आवेदक को 30 दिन में ई-पट्टा मिलेगा। आवेदक ई-पट्टे को घर बैठे भी निकाल सकेगा।

जेडीए के नए दिशा-निर्देशों के तहत आवेदक को खुद की एसएसओ आइडी बनाकर पट्टे के लिए जेडीए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भूखंड या मकान के समस्त दस्तावेज भी ऑनलाइन ही अपलोड करने होंगे। मूल दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड करना होगा। इसके बाद आवेदक को जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में जाकर मूल दस्तावेज जमा करवाने होंगे। साथ ही फोटो खिंचवानी होगी।

30 दिन में मिलेगा ई-पट्टा

इसके बाद जेडीए अफसर 18 चरणों में ई-पट्टे की कार्रवाई पूरी करेंगे। आवेदक को एक माह में पट्टा जारी करने का समय तय किया गया है। इसके लिए 23 चरणों की प्रक्रिया तय की गई है। इसमें ओटीपी वैरिफिकेशन होने के बाद आवेदक को नागरिक सेवा केन्द्र से पट्टे की प्रति भी मिलेगी।

अफसरों के काम और दिन तय

सलाहकार नागरिक सेवा केन्द्र: आवेदन की जांच कर जोन में भेजना, 1 दिन
जोन उपायुक्त: डीलिंग क्लर्क को भेजना, 1 दिन
डीलिंग क्लर्क: आवेदन का समय पर जांच करना, 4 दिन
तहसीलदार: परीक्षण करना, 2 दिन
जेईएन: रिपोर्ट करना, 2 दिन
सहायक नगर नियोजक: साइट प्लान तैयार करना, 2 दिन
लेखाकार: मांग राशि व नोटिफिकेशन तैयार करना, 2 दिन
जोन उपायुक्त: आवेदक को मांग राशि का पत्र जारी करना, 1 दिन
जोन उपायुक्त: आवेदक के ई-साइन के बाद डिजिटल हस्ताक्षर करना, 2 दिन

Updated on:
24 Apr 2025, 7:33 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा 

Indian Railways: जयपुर के खातीपुरा से रेल कनेक्टिविटी ने पकड़ी रफ्तार, डेढ़ साल में ट्रेनें दोगुनी; इन शहरों का सफर आसान