जयपुर

JEE Advanced 2025 में बदलाव… अब सिर्फ 2 ही अटेम्ट मिलेंगे, हजारों छात्र-छात्राओं को लगा झटका

जेईई-एडवांस्ड, 2025: 3-अटेम्प्ट के निर्णय को वापस लिया, अब मिलेंगे सिर्फ 2-अटेम्प्ट, जॉइंट एडमिशन बोर्ड-जेएबी का ऐतिहासिक निर्णय
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2024, 3:30 PM IST
student

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड (JEE ADVANCED 2025) में सोमवार को एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया गया है। परीक्षा को ​एक बार फिर तीन की जगह दो अटेम्प्ट कर दिया गया है। जॉइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) की बैठक में यह निर्णय किया गया। इससे हजारों छात्रों की उम्मीद को झटका लगा है। गौरतलब है कि इसी माह अभ्यर्थियों की मांग पर अटेम्प्ट की संख्या बढ़ाई गई थी।

जानकारी के अनुसार जॉइंट एडमिशन बोर्ड ने अटेंप्ट कम करने के संबंध में प्रेस रिलीज भी जारी किया है। इसके अनुसार शुक्रवार को बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें 2013 के पहले की पात्रता और मानदंड को बहाल कर दिया गया है।

पहले भी थे दो ही चांस

गौरतलब है कि 05 नवंबर को जेईई एडवांस्ड के लिए अभ्यर्थी को अधिकतम तीन बार प्रयास करने की छूट दी गई थी। पहले अधिकतम प्रयासों की संख्या दो थी। इससे छात्र-छात्राओं को काफी राहत हुई थी। लेकिन दोबारा किए गए बदलाव से अभ्यर्थियों की उम्मीदों को झटका लगा है।

कोटा की उम्मीदों को झटका

जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा में किए बदलाव से सबसे ज्यादा झटका कोटा की उम्मीदों को लगा है। कोचिंग सिटी के रूप में मशहूर कोटा में अटेम्प्ट बढ़ने के साथ ही छात्र—छात्राओं की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद थी। अभ्यर्थी यहां आने को तैयार भी हो गए थे, वे इंस्टीट्यूट से जानकारी भी लेने लगे थे। अब दोबारा ऐसे छात्र—छात्राओं के लिए समस्या खड़ी हो गई है।

Updated on:
18 Nov 2024, 3:30 PM IST
Published on: