जयपुर

JLF 2024 : क्षमा करना सीखें, नहीं तो जीवन अटक जाएगा: साध्वी भगवती सरस्वती

JLF 2024 : जेएलएफ की चौथे दिन रविवार को सेशन में आध्यात्मिक वक्ता साध्वी भगवती सरस्वती ने क्षमा करने की शक्ति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को दूसरों को क्षमा करना आना चाहिए, जब तक हम लोगों को क्षमा करना नहीं सीखेंगे, हमारा जीवन वहीं अटक सा जाएगा।

less than 1 minute read
Feb 05, 2024
sadhvi_bhagwati_.jpg

JLF 2024 : जेएलएफ की चौथे दिन रविवार को सेशन में आध्यात्मिक वक्ता साध्वी भगवती सरस्वती ने क्षमा करने की शक्ति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को दूसरों को क्षमा करना आना चाहिए, जब तक हम लोगों को क्षमा करना नहीं सीखेंगे, हमारा जीवन वहीं अटक सा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमें वर्तमान में जीना चाहिए, जो पल हम जी रहे हैं, वहीं हमारे पास है। कल का हमें कुछ पता नहीं। उन्होंने खुशी को सबसे बड़ी शक्ति बताया।

साथ ही महिलाओं के लिए उन्होंने कहा कि हम मंदिरों में जाकर देवी की पूजा करते हैं, महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, वहीं असल में देवी पूजा होगी। उन्होंने बताया कि कैसे वह भारत आई और फिर यहां की होकर रह गई। देश में उन्हें शांति मिली। सेशन में उन्होंने अपनी आध्यात्मिक जर्नी के बारे में भी बात की।

Published on:
05 Feb 2024 12:26 pm