जयपुर

रफाल पर नींबू मिर्च लगाने पर जयपुर में इस बड़े नेता का आया यह बयान, देखें वीडियो

पीएम मोदी तकनीक की बात करते हैं तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप

less than 1 minute read
rafale and rajnath singh
रफाल पर नींबू मिर्च लगाने पर जयपुर में इस बड़े नेता का आया यह बयान, देखें वीडियो

जयपुर। वामपंथी नेता कन्हैया कुमार ( Kanhaiya Kumar ) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh ) पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया। कुमार ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि कन्हैया कुमार ने कहा एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) मेट्रो के उदघाटन पर तकनीक की बात करते हुए अंधविश्वास की कोई जगह नहीं बताते हैं, वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रफाल ( Rafale Aircraft ) पर नींबू मिर्ची लटकाकर अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं।

कुमार ने कहा कि सरकार अपने किए हुए वादे ही भूल रही है। सरकार ने सबसे पहले 15 लाख रुपए खाते में आने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं आए। सरकार ने सबका साथ सबका विकास कहा, लेकिन वह भी नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में सदा ही अन्तर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार काम करने की अपेक्षा आज फोटो खिंचवाने में व्यस्त है। विज्ञापन बहुत अच्छे बन रहे है पोस्टर काफी बढ़िया लगाए जा रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। इसके कारण आज किसान और नौजवान आवाज उठा रहे हैं।

Published on:
10 Oct 2019 03:45 pm