जयपुर

शिव सिंह शेखावत ने महिपाल सिंह से क्यों मांगी माफी? जानें मकराना की क्या है हेल्थ अपडेट

श्री राजपूत करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के शुक्रवार को शिव सिंह के गनमैन ने महिपाल सिंह मकराना के सिर पर बंदूक की बट मार दी थी, जिससे वह लहूलुहान हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिपाल को एसएमएस अस्पताल भिजवाया था, जहां ट्रोमा में उनका उपचार चल रहा है।
2 min read
• •
Jul 14, 2024
Feature image

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच शुक्रवार को मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह भी शामिल है। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार देर रात शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों तरफ से मामले दर्ज करवाए गए हैं। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। माना जा रहा है कि श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई ने दोनों पक्षों को बैठाकर विवाद सुलझाया है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वैशाली नगर निवासी दिग्विजय सिंह, महादेव सिंह, युवराज सिंह राठौड़, चित्रकूट निवासी शिव सिंह, करधनी निवासी रामसिंह शेखावत और ओसीवाडी मुंबई निवासी सुरजीत सिंह, जयपुर के झोटवाड़ा निवासी भूपेन्द्र सिंह नरूका और वैशाली नगर निवासी प्रद्युम्न सिंह हैं। इनमें छह आरोपी शिव सिंह के पक्ष से और दो आरोपी महिपाल मकराना पक्ष के हैं।

मकराना का चल रहा उपचार

उधर, शिव सिंह के गनमैन ने महिपाल सिंह मकराना के सिर पर बंदूक की बट मार दी थी, जिससे वह लहूलुहान हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिपाल को एसएमएस अस्पताल भिजवाया था, जहां ट्रोमा में उनका उपचार चल रहा है।

कोई झगड़ा नहीं…. सुलझा लिया मसला

श्री राजपूत समाज अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि राजपूत समाज की संस्थाएं व वरिष्ठ लोग चाहते हैं कि समाज के युवा लड़े नहीं। मेरा शिव सिंह से कोई झगड़ा नहीं है। जो भी मतभेद था वह दूर गया है। उधर, शिव सिंह ने कहा कि जो घटना हुई थी वह गलतफहमी के कारण हुई थी। हमारे परिवार का मसला है आपस में सुलझा लिया है। कोई मन मुटाव नहीं है। मैं महिपाल सिंह मकराना से माफी मांगता हूं।

दोनों संगठनों ने दर्ज करवाए मामले

डीसीपी (वेस्ट) अमितकुमार ने बताया कि चित्रकूट निवासी शिव सिंह ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि महिपाल सिंह मकराना और अन्य उनके कार्यालय पर आए। कमरे में बैठकर बात करते हुए गार्ड की पिस्तौल छीन कर फायर किया और अभद्रता करने लगे। वहीं महिपाल सिंह मकराना की तरफ से फागी निवासी भूपेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी।

जिसमें बताया कि शिव सिंह शेखावत और उनके 20 से 25 साथियों ने बात करने के लिए अपने कार्यालय बुलाया। मारपीट करते हुए पिस्तौल निकाल धमकाया और फायर कर दिया। कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की पुलिस अब यह पता लगा रही है कि फायर किसने किया। पुलिस को एक खोल मिला है। यह खोल किस हथियार से चलाया गया है। इसकी जांच की जा रही है।

Updated on:
14 Jul 2024 08:49 am
Published on:
14 Jul 2024 08:12 am
Also Read
View All
अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: 10-11 अक्टूबर को बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पिलानी सबसे गर्म और माउंट आबू सबसे ठंडा

Rajasthan Politics: ‘चापलूसी न मेरे खून में, ना ही कभी करूंगा’,  पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का नया ‘सियासी बम’! कांग्रेस में फिर हड़कंप

Rajasthan: पंचायत चुनाव से पहले एक्शन में कांग्रेस, निकाय चुनाव के बागियों पर होगी कार्रवाई; मिली थी 100 से ज्यादा शिकायतें

Rajasthan Politics News: धुर विरोधी अमीन खान और फतेह खान आए एक साथ, पंचायत चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को बड़ी राहत